विज्ञापन
This Article is From May 30, 2019

राष्ट्रपति भवन में मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज, जानें मेहमानों को मिलने वाली दावत का मेन्यू!

लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज शाम अपने दूसरे कार्यकाल के लिए नये मंत्रिपरिषद के साथ शपथ ग्रहण करेंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) मोदी और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ दिलाएंगे.

Also Read in
राष्ट्रपति भवन में मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज, जानें मेहमानों को मिलने वाली दावत का मेन्यू!
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक हाई टी और भोज से मेजबानी करने जा रहे हैं.​
  • आज है मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
  • शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक हाई टी और भोज होगा.
  • भोज में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों विकल्प होंगे

PM Narendra Modi Swearing-In Ceremony Today: लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज शाम अपने दूसरे कार्यकाल के लिए नये मंत्रिपरिषद के साथ शपथ ग्रहण करेंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) मोदी और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ दिलाएंगे. इसी के साथ खबरों में चार प्रमुख प्रभार गृह, वित्त, रक्षा और विदेश के बंटवारे को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित शीर्ष विपक्षी नेता, उद्योग जगत के दिग्गज, फिल्मी सितारे, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और बिम्सटेक सदस्य देशों के नेता मौजूद रहेंगे. खबरों के अनुसार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक हाई टी और भोज से मेजबानी करने जा रहे हैं.​

Weight Loss Diet: डाइट पर हैं तो खाएं ये लो कैलोरी, हाई प्रोटीन डिश, यहां पढ़ें रेसिपी

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज सुबह संभावित मंत्रियों को अपने निवास पर चाय पर बुलाया है. आज शाम 7 बजे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इन मीडिया रिपोर्टों में भव्य मेन्यू के बारे में कई जानकारियां भी सामने आई हैं. इंडियन एक्सप्रेस के एक लेख के अनुसार, हाई टी में एक मेन्यू शामिल है, जिसमें लोकप्रिय भारतीय और पश्चिमी स्नैक्स, फिंगर फूड और डेजर्ट का मिश्रण है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मेहमान समोसा, सैंडविच, लेमन टार्ट्स के साथ-साथ समृद्ध और मनोरम बंगाली मिठाई राजभोग जैसे खाद्य पदार्थों का स्वाद ले सकेंगे. यह लोकप्रिय मिठाई रसगुल्ले के समान होती है, जिसे दूध के ठोस पदार्थों से तैयार किया जाता है और केसर से बनाया जाता है. नींबू टार्ट्स यूके की स्वादिष्ट मिठाइयां हैं, जो स्वादिष्ट टैंगी नींबू दही से बनाई जाती हैं.

एलोवेरा (घृतकुमारी) के फायदे, जानें एलोवेरा कैसे खाएं और पढ़ें एलोवेरा जूस पीने के तरीके

एक्सप्रेस की रिपोर्ट यह भी कहती है कि भोज मेन्यू में मेहमानों के विभिन्न स्वादों को से रुबरु कराने के लिए शाकाहारी और मांसाहारी दोनों विकल्प होंगे. खबर है कि भोज में दाल किशनी भी शामिल होगी, जो एक धीमी पकी हुई दाल की डिश है, जो कि राष्ट्रपति भवन के रसोई घरों में बनाई जाएगी. पकवान को रेजिडेंट शेफ एमयू कस्तूरे की अपनी रेसिपी कहा जाता है, और इसे माह की दाल (या काली दाल) का उपयोग करके तैयार किया जाता है, जो भारत में कई शाकाहारी दावतों का एक हिस्सा है. खबरों के अनुसार इस दात को पकाने में 48 घंटे लगते हैं!

एक्सप्रेस लेख में यह भी कहा गया है कि उन मेहमानों के लिए हल्के भोजन का विकल्प भी रखा गया है जो डिनर में समृद्ध और भारी भोजन नहीं लेते.

और खबरों के लिए क्लिक करें.

एक दिन में कितने गिलास पानी पीना चाहिए? नियमित रूप से कितना पानी आपके लिए है जरूरी,जानें

खांसी की अचूक दवा साबित होंगे खांसी के ये 10 घरेलू उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Rashtrapati Bhavan, Menu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com