विज्ञापन

हैपी बर्थडे पीएम मोदी: राष्ट्रपति मुर्मु से लेकर रव‍ि क‍िशन ने कहा जन्‍मद‍िन की द‍िल से शुभकामनाएं

17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन हैं. इस मौके पर कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों और सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को बधाई दी है. आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं किसने किस अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं-

हैपी बर्थडे पीएम मोदी: राष्ट्रपति मुर्मु से लेकर रव‍ि क‍िशन ने कहा जन्‍मद‍िन की द‍िल से शुभकामनाएं
PM Modi के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता
(Photo Credit: NDTV)

आज यानी 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन हैं. इस मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अभिनेता-राजनेता रवि किशन, शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों और सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को बधाई दी है. आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं किसने किस अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं- 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति ने कहा 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है. सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं. मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें.'

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी देखें- 

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा- 'कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले मोदी जी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है. सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु और स्वस्थ रहें और उनके नेतृत्व में देश प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त कर 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ता रहे.'

Latest and Breaking News on NDTV

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके राष्ट्रसेवा के संकल्प का जिक्र किया. उन्होंने कहा, '145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'नए भारत के शिल्पी' और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. 'Nation First' के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पित जीवन 'विकसित भारत' के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है. आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व यशस्वी जीवन प्रदान करें.'

Latest and Breaking News on NDTV

अभिनेता और सांसद रवि किशन ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'सच्चे कर्मयोगी, आदर्शवादी राजनेता और देश के यशस्वी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. सशक्त नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र से आपने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. आपके नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, विकास और वैश्विक गौरव के पथ पर निरंतर अग्रसर है. हम सभी प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और ऊर्जा प्रदान करें ताकि आप निरंतर राष्ट्र सेवा के इस पावन पथ पर देश का मार्गदर्शन करते रहें.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी, शांति और लंबी उम्र की कामना की. उन्होंने लिखा, 'कल शुभकामनाओं की बाढ़ में खो जाने से पहले आपको एडवांस में जन्मदिन की शुभकामनाएं. सरजी, आपको यह आइडिया कैसा लगा? हमारे दोस्त, समाज के दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपको अच्छी सेहत, प्यार, खुशी, शांति और आगे एक स्वस्थ जिंदगी मिले. भगवान आपका भला करे.'

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- पारंपरिक पगड़ी से स्टाइलिश जैकेट तक, पीएम मोदी के इन लुक्स की खूब हुई चर्चा, देखिए...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com