आज के समय में पेट से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं. क्या आप भी बार-बार एसिडिटी और पेट की जलन से परेशान रहते हैं? तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको 5 ऐसे फड्स के बारे में बता रहे हैं, जो इस समस्या से राहत दिला सकते हैं. दरअसल कई बार एसिडिटी तीखा या तला-भुना खाने से भी हो सकती है.
हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने एक वीडियो शेयर उन 5 फूड्स के बारे में बताया है, जो एसिडिटी की समस्या को दूर कर स्ट्रेस को भी कम करने में मदद कर सकते हैं.
क्या खाने से पेट में गैस नहीं बनती-
1. भीगे हुए अखरोट और बादाम-
रोज सुबह भीगे हुए अखरोट और बादाम खाना पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इनमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है. मैग्नीशियम दिमाग को शांत करता है और पेट में बनने वाले एसिड को नेचुरल तरीके से बेअसर करता है.
कैसे खाएं- रात को 4-5 बादाम और 2 अखरोट भिगोकर रख दें और सुबह छीलकर खाली पेट खा लें.

Photo Credit: Canva
2. केसर और भीगी हुई काली किशमिश-
अगर आपके पेट में बहुत जलन महसूस होती है, तो केसर और भीगी हुई काली किशमिश आपके काम आ सकती है.
कैसे खाएं- एक गिलास साफ पानी में रात भर के लिए किशमिश और थोड़ा सा केसर भिगोकर रख दें और अगली सुबह खा लें.

3. हल्के पके हुए केले-
केला पेट की एसिडिटी के लिए रामबाण माना जाता है. लेकिन ध्यान रहे, केला बहुत ज्यादा पका या बहुत कच्चा नहीं होना चाहिए. हल्के पके केले में ट्रिप्टोफैन और विटामिन B6 प्रचुर मात्रा में होता है.

4. उबले शकरकंद-
शकरकंद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स (Complex Carbs) होते हैं. जब आप शकरकंद खाते हैं, तो यह दिमाग को ट्रिप्टोफैन सोखने में मदद करता है.
कैसे खाएं- इसे हमेशा अच्छे से पकाकर और उबालकर ही खाएं. इसका सलाद बना सकते हैं.

5. कैमोमाइल टी और कद्दू के बीज-
कैमोमाइल टी और कद्दू के बीज पेट की मांसपेशियों को आराम देने और दिमाग को शांत रखने में मददगार हैं.
कैसे करें सेवन- रात को सोने से पहले कैमोमाइल टी पीएं और साथ में थोड़े से कद्दू के बीज रोस्ट किए हुए खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- एक कटोरी सलाद में मिलेगा 25g प्रोटीन, वजन घटाने में भी मददगार, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं