विज्ञापन

अंडा ताजा है या खराब? इन 4 आसान तरीकों से मिनटों में करें पहचान | Kharab Ande Ki Kya Pahchan Hai

घर में रखे अंडे ताजा हैं या खराब हो चुके हैं? इसका पता कैसे लगाएं? नीचे बताई गई टिप्स मदद कर सकती हैं.

अंडा ताजा है या खराब? इन 4 आसान तरीकों से मिनटों में करें पहचान | Kharab Ande Ki Kya Pahchan Hai
खराब अंडे की क्या पहचान होती है?
NDTV

कई बार लोगों के दिमाग में एक सवाल उठता है कि अंडा सही है या खराब है, ये कैसे पता करें. अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं, तो ये स्टोरी आपके काम आ सकती है. नीचे कुछ ऐसी आसान ट्रिक्स के बारे में बताया है, जिनकी मदद से आप आसानी से खराब अंडे का पता लगा सकते हैं. चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो ट्रिक्स.

फ्लोट टेस्ट

अंडे को एक पानी के गिलास में डालकर देखें. अगर डूब जाता है, तो मान लें अंडा ताजा है. वहीं, अगर अंडा ऊपर की ओर तैरे तो हो सकता है कि वो खराब हो चुका है.

Latest and Breaking News on NDTV

स्मेल से पहचानें

अंडा बनाने से पहले तोड़कर देखें. अगर उसमें से नेचुरल खुशबू आए, तो समझ जाएं कि वो फ्रेश है और अगर गंदी बदबू आए तो हो सकता है वो खराब हो चुका है.

Latest and Breaking News on NDTV

छिलके से देखें

ताजा अंडा थोड़ा खुरदुरा होता है. वहीं पुराना अंडा चिकना और चमकदार होता है. आप इसके छिलके को देखकर भी अंडा ताजा है या पुराना है इसका पता लगा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

आवाज से पता लगाएं

अंडे को अपने कान के पास लेकर जाएं और हिलाकर देखें. अगर अंडे से कोई आवाज नहीं आए, तो समझ जाएं कि वो फ्रेश है. वहीं पुराने अंडे से आवाज आ सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: बरसात में आटे को कीड़ों से कैसे बचाएं? जानें स्टोर करने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anda Kharab Hai Kaise Pata Kare, How To Check Egg Freshness, How To Check Egg Quality At Home?, How To Check Egg Is Bad, Egg Freshness Check
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com