ठंड के दिनों में खाने पीने का अपना ही मजा है. सर्दियों में ब्रेकफास्ट के लिए भी ढेरों ऑप्शन्स होते हैं. आपको पनीर पसंद हैं तो आप इन सर्दियों में पनीर का पराठा ट्राई करें. पनीर का पराठा घर के नन्हे बच्चों को भी काफी पसंद आता है. इसे बनाना आसान है और ये पौष्टिक भी होता है. गेहूं के आटे के साथ पनीर पराठा बनाते हैं तो आपको ये भरपूर पोषण देता है. आइए इसकी रेसिपी जानते हैं.
पनीर पराठा बनाने के लिए सामग्री-
- आटा- आधा किलो
- पनीर – 250 ग्राम
- उबला आलू - दो
- अदरक कद्दूकस
- हरी मिर्च - दो
- जीरा पाउडर
- धनिया पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- गरम मसाला
- हरा धनिया कटा
- अमचूर
- तेल
- नमक
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Quinoa Kheer: मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए कुछ हेल्दी की है तलाश तो झटपट बनाएं क्विनोआ खीर
पनीर पराठा बनाने का तरीका-
- आप सबसे पहले पराठा सेंकने के लिए आटा गूंध लें. इसके लिए एक परात में आटा लें और उसमें थोड़ा नमक और दो चम्मच तेल मिलाकर उसे पानी के साथ नरम गूंध लें. इस आटे को साइड करके कुछ समय के लिए रख दें.
- अब आलू और पनीर को कद्दूकस कर लें.
- अब एक बड़े से बर्तन में आलू और कद्दूकस किया हुआ पनीर लें और उन्हें हाथों से अच्छे से मसलते हुए मिलाएं. अब इसमें बारीक काट कर हरी मिर्च, प्याज, अदरक, हरा धनिया, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें.
- इसमें अमचूर मिला कर मिक्स करें. आप अमचूर नहीं खाना चाहते तो इसमें नींबू का रस भी डाल सकते हैं.
- अब इसमें धनिया के पत्ते बारीक काट कर डालें और अच्छे से मिक्स करें. आखिर में नमक डालें. अगर आप पहले ही नमक डाल देंगे तो पनीर पानी छोड़ सकता है.
- अब पराठे तैयार करने के लिए आटे में से लोई निकालें और उसे गोल कटोरी के आकार का बनाएं. अब इसमें पनीर वाली स्टफिंग भरें और उसके कोनों को दबाकर बंद करें. अब इस लोई को गोल बेल लें. आपको पराठा पतला ही बेलना है.
- अब एक तवा गर्म करें और उस पर पराठा डालें.
- तेल लगाकर पराठा सेंक लें. आप बटर या घी लगाना चाहते हैं तो उसका इस्तेमाल करें.
- अब सॉस या धनिए की हरी चटनी के साथ पराठा सर्व करें.
Causes and Types | मां-बाप की इस कमी से होता है बच्चे को थैलेसीमिया
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं