विज्ञापन

पनीर लवर्स! ये टिकाऊ जुगाड़ पनीर को लंबे समय तक रखेगा फ्रेश...

How To Keep Paneer Fresh: पनीर को कैसे फ्रेश रखें? पनीर को स्टोर करने का सही तरीका क्या है? इन सभी सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं? नीचे बताए गए जुगाड़ पनीर को फ्रेश रखने में मददगार हैं.

पनीर लवर्स! ये टिकाऊ जुगाड़ पनीर को लंबे समय तक रखेगा फ्रेश...
PANEER को कैसे स्टोर कर्रे की वह फ्रेश रहे
NDTV

How To Keep Paneer Fresh: अक्सर जब हम बाजार से ज्यादा पनीर खरीद लाते हैं या घर पर बचा हुआ पनीर फ्रिज में रखते हैं, तो दो-तीन दिनों में ही वह सूखकर सख्त हो जाता है. उसका रंग पीला पड़ने लगता है और स्वाद भी बिगड़ जाता है. फ्रिज की ठंडी हवा किसी भी चीज नमी सोख लेती है, जिससे पनीर कड़ा हो जाता है, लेकिन कुछ छोटे-छोटे घरेलू तरीकों को अपनाकर आप पनीर को हफ्तों तक एकदम ताजा, सॉफ्ट और फ्रेश बनाए रख सकते हैं.

@sanjeevkapoorkhazana ने अपने यूट्यूब चैनल पर पनीर को लंबे समय तक फ्रेश रखने का आसान तरीका भी शेयर किया है. 

देखिए वीडियो...

सामग्री: 

  • ताजा पनीर (आवश्यकतानुसार)
  • सूती या मलमल का कपड़ा (हल्का गीला किया हुआ)
  • साफ पानी (आवश्यकतानुसार)

पनीर को घर पर कैसे स्टोर करें? | How To Store Paneer

गीले मलमल के कपड़े का तरीका:

  1. सबसे पहले मलमल या किसी पतले साफ सूती कपड़े को पानी से गीला कर लें और उसका सारा पानी अच्छे से निचोड़ लें.
  2. अब पनीर के टुकड़े को इस नम कपड़े में अच्छी तरह लपेट दें.
  3. कपड़े में लपेटने के बाद इसे फ्रिज में रखें.
  4. कपड़ा पनीर की नमी को उड़ने नहीं देगा.
  5. अगर कुछ समय बाद कपड़ा सूखने लगे, तो उस पर थोड़ा सा पानी छिड़क कर फिर से रख दें.
  6. इससे पनीर कई दिनों तक बिल्कुल नरम रहेगा.

पानी में डुबोकर रखने का तरीका:

  1. यह भी एक बेहद आसान तरीका है.
  2. एक गहरे कांच या प्लास्टिक के बाउल में इतना ठंडा पानी भरें कि पनीर का टुकड़ा उसमें पूरी तरह डूब जाए.
  3. अब पनीर को पानी में डालकर बाउल का ढक्कन बंद करें और फ्रिज में रख दें.
  4. अगर आपको पनीर को हफ्ते भर चलाना है, तो बस हर 2 से 3 दिन में बाउल का पानी बदलते रहें.
  5. इन दोनों में से किसी भी तरीके का इस्तेमाल करके आप जब भी पनीर की सब्जी या पराठे बनाएंगे, पनीर बिल्कुल वैसा ही सॉफ्ट और स्पंजी निकलेगा जैसा आप बाजार से लाते वक्त लाते हैं.

इसे भी पढ़ें: अब मिलावट को कहें टाटा, घर पर ऐसे बनाएं 100% शुद्ध मावा/खोया, देखें रेसिपी वीडियो...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paneer, Cottage Cheese, How To Keep Paneer Soft, Food, Kitchen Hacks 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com