Homemade Mawa Recipe: त्योहारों का सीजन हो या घर में कोई खास मौका, मिठाइयां तो बनती ही हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले मावे/खोया में मिलावट का डर हमेशा बना रहता है. क्या आपको भी हर समय मिलावट का डर लगा रहता है? अगर हां, तो ऐसे में सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाला यह इंस्टेंट मावा आपकी इस समस्या का हल कर सकता है. शुद्धता की पूरी गारंटी के साथ इसका स्वाद भी बिल्कुल हलवाई जैसा ही आता है.
@KabitasKitchenQuickRecipes ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी आसान और कम समय में बनने वाली रेसिपी शेयर की है.
देखिए वीडियो...
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
सामग्री:
- मिल्क पाउडर (2 कप)
- दूध (जो भी उपलब्ध हो)
- देसी घी (3 बड़े चम्मच
बनाने का तरीका:
- सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही या फ्राइंग पैन लें.
- इसमें 3 बड़े चम्मच देसी घी डालें और धीमी आंच पर हल्का पिघलने दें.
- अब घी में आधा कप दूध मिलाएं.
- किसी व्हिस्क या चम्मच की मदद से घी और दूध को आपस में अच्छे से फेंट लें ताकि दोनों एकसार हो जाएं.
- इसके बाद आंच को बिल्कुल धीमा ही रखें.
- अब पैन में धीरे-धीरे एक-एक करके 2 कप मिल्क पाउडर डालना शुरू करें.
- ध्यान रखें कि एक हाथ से मिल्क पाउडर डालते जाएं और दूसरे हाथ से लगातार चलाते रहें, ताकि मिश्रण में किसी तरह की गुठलियां न पड़ें.
- जब पूरा मिल्क पाउडर अच्छे से घुल जाए, तब गैस की आंच को कम से मीडियम के बीच कर लें.
- अब मिश्रण को बिना रुके लगातार चलाते रहें.
- लगभग 7 से 8 मिनट में आप देखेंगे कि दूध और मिल्क पाउडर का यह घोल गाढ़ा होना शुरू हो जाएगा.
- लगभग 10 मिनट के भीतर यह मिश्रण पूरी तरह से सिमटकर पैन का तला छोड़ने लगेगा और एक सॉफ्ट डो
- जैसा दिखने लगेगा.
- जैसे ही मावा पैन छोड़ने लगे, तुरंत गैस बंद कर दें और इसे किसी प्लेट में निकाल लें.
- ठंडा होने पर यह और भी गाढ़ा व दानेदार हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें: नॉन वेज खाने वालों, इस वेज हाई प्रोटीन रेसिपी के आगे चिकन-मटन भी है फेल, देखें वीडियो...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं