विज्ञापन

फ्रिज में रखते ही सूख जाता है नींबू? जानिए स्टोर करने का सही तरीका, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

क्या आप भी नींबू जल्दी सूख जाने की वजह से परेशान हैं, तो इस आर्टिकल में बताए टिप्स को अपनाकर आप हफ्तों तक नींबू को फ्रेश रख सकते हैं.

फ्रिज में रखते ही सूख जाता है नींबू? जानिए स्टोर करने का सही तरीका, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश
नींबू को इस तरह स्टोर करें तो महीनों तक नहीं होगा खराब.
NDTV

नींबू को सेहत का खजाना कहा जाता है. नींबू में कैलोरी बहुत कम होती है और इसमें लगभग बिल्कुल भी फैट नहीं होता, इसलिए हेल्दी डाइट के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प हैं. एक मध्यम आकार के कच्चे, छिले हुए नींबू में लगभग 17 से 20 कैलोरी, लगभग 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 1.5 ग्राम नेचुरल शुगर होती है. ये विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है. भारतीय घरों में नींबू का इस्तेमाल खूब किया जाता है. नींबू से शिकंजी बनानी हो या जूस या फिर किसी डिश में इसे डालना हो ये हर तरह से स्वाद को बढ़ाता है. लेकिन अगर इन्हें ठीक से स्टोर न किया जाए तो ये बहुत जल्दी खराब भी हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि नींबू को स्टोर करने का सही तरीका क्या है.

नींबू को स्टोर करने की सही तरीका- (The right way to store lemons)

1. एयरटाइट कंटेनर में रखें-

रेफ्रिजरेटर में साबुत नींबू स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें एक सीलबंद, एयरटाइट फूड स्टोरेज कंटेनर में रखें. इस बात का ध्यान रखें कि नींबू को एथिलीन गैस छोड़ने वाले फूड्स जैसे सेब और नाशपाती से दूर रखना चाहिए.

2. पानी के अंदर रखें-

आपको नींबू लंबे समय तक स्टोर करके रखना है तो आप एक कांच के जार में पानी भरकर उसमें नींबू डाल दें और फिर फ्रिज में रख दें. जार का पानी नींबू की नमी को बनाए रखेगा, जिससे नींबू अधिक समय तक सूखेगा नहीं. इस तरह से नींबू को 2-3 हफ्ते तक स्टोर किया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

लंबे समय तक नींबू को कैसे रखें फ्रेश. (Image NDTV) 

3. लंबे समय तक रखने के लिए करें फ्रीजिंग-

साबुत नींबू को 3 से 4 महीने तक फ्रीज किया जा सकता है. उन्हें फ्रीजर-सेफ जिप-टॉप बैग में रखें और सारी हवा निकाल दें. या फिर, आप नींबू का रस आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रीज कर सकते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सके.

4. कटे हुए नींबू को कैसे स्टोर करें?

नींबू के टुकड़ों को गीले पेपर टॉवल में लपेटें और एयरटाइट कंटेनर या जिप-टॉप बैग में रखें. या फिर नींबू के कटे हुए हिस्सों को एयरटाइट कंटेनर में इस तरह रखें कि कटा हुआ हिस्सा नीचे की तरफ हो और कंटेनर के तले में पानी की एक पतली परत हो, इस तरह आप कटे नींबू को आप 4-5 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- 30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन, जानें आपकी थाली में क्या होना चाहिए और क्या नहीं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lemon Storage Tips, How To Store Lemons In Fridge, Lemon Storage Hack Fridge, Lemon Storage Tips And Tricks, Lemon Storage Mistakes Fridge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com