विज्ञापन

नींबू जल्दी सूख जाते हैं? ऐसे रखें, ना सूखेंगे ना कड़वे होंगे, 14 दिन के टेस्ट में खुला राज, ये स्टोरेज तरीका है सबसे असरदार

Best Method For Storing Lemons Inside Refridgerator: नींबू रसोई की उन चीजों में शामिल है, जिनका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. कभी सलाद पर निचोड़ने के लिए, कभी शिकंजी बनाने के लिए, तो कभी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए. लेकिन अक्सर दिक्कत यह होती है कि कुछ ही दिनों में नींबू सूखने लगते हैं, उन पर दाग पड़ जाते हैं या उनका स्वाद बदल जाता है. ऐसे में एक छोटे से टेस्ट में तीन अलग-अलग तरीकों से नींबू को 14 दिन तक फ्रिज में रखकर देखा गया, ताकि पता चले कि कौन-सा तरीका वाकई काम करता है.

नींबू जल्दी सूख जाते हैं? ऐसे रखें, ना सूखेंगे ना कड़वे होंगे, 14 दिन के टेस्ट में खुला राज, ये स्टोरेज तरीका है सबसे असरदार
Lemon Storage Methods
AI

Best Method For Storing Lemons Inside Refridgerator: नींबू रसोई की उन चीजों में शामिल है, जिनका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. कभी सलाद पर निचोड़ने के लिए, कभी शिकंजी बनाने के लिए, तो कभी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए. लेकिन अक्सर दिक्कत यह होती है कि कुछ ही दिनों में नींबू सूखने लगते हैं, उन पर दाग पड़ जाते हैं या उनका स्वाद बदल जाता है. ऐसे में एक छोटे से टेस्ट में तीन अलग-अलग तरीकों से नींबू को 14 दिन तक फ्रिज में रखकर देखा गया, ताकि पता चले कि कौन-सा तरीका वाकई काम करता है.

तीन तरीकों से किया गया टेस्ट

इस टेस्ट में नींबू की तीन बैच बनाई गईं. पहली बैच को बिना कुछ किए सीधे फ्रिज में रख दिया गया. दूसरी बैच को पानी में डुबोकर रखा गया. वहीं तीसरी बैच पर हल्का सा तेल लगाया गया और फिर उसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर किया गया. इसके बाद तीनों बैच को 14 दिनों तक फ्रिज में रखा गया.

बिना कुछ किए रखे नींबू का क्या हुआ?

जो नींबू वैसे ही फ्रिज में रखे गए थे, उन पर दो हफ्ते बाद धब्बे दिखने लगे. देखने से ही लग रहा था कि वे खराब होने की तरफ बढ़ रहे हैं. जब इन्हें काटकर चखा गया, तो इनका स्वाद थोड़ा कड़वा लगा. यानी यह तरीका लंबे समय तक नींबू को ताजा रखने में खास असरदार नहीं दिखा.

पानी में रखे नींबू क्यों नहीं जमे?

पानी में रखे गए नींबू की सतह पर धब्बे तो नहीं आए, लेकिन उनका रंग काफी फीका पड़ गया. बाहर से वे ठीक लगे, मगर स्वाद ने निराश कर दिया. चखने पर उनका फ्रेश फ्लेवर लगभग खत्म हो चुका था और स्वाद भी अच्छा नहीं लगा. इससे साफ हुआ कि सिर्फ बाहर से ठीक दिखना ही काफी नहीं है.

यह भी देखें : टखनों में सूजन को न करें नजरअंदाज, यह हो सकता है हार्ट फेलियर का शुरुआती संकेत

तेल वाला तरीका निकला सबसे बेहतर

तीसरी बैच, जिसमें नींबू पर हल्का तेल लगाकर उन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखा गया था, सबसे बेहतर हालत में मिली. 14 दिन बाद भी ये नींबू ताजे, चमकदार और सख्त दिखे. सबसे खास बात यह रही कि इनका स्वाद भी लगभग पहले जैसा ही बना रहा. न कड़वाहट, न फीका स्वाद.

अगर आप चाहते हैं कि नींबू फ्रिज में ज्यादा समय तक ताजे रहें, तो उन पर हल्की तेल की परत लगाकर एयरटाइट कंटेनर में रखना सबसे अच्छा तरीका साबित हो सकता है. यह आसान भी है और असरदार भी. छोटे से किचन हैक से आपके नींबू ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल लायक बने रह सकते हैं.

Watch Video: घर पर झटपट कैसे बनाएं सूखे मटर मशरूम | Sookhe Matar Mushroom Recipe

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com