विज्ञापन

राजस्थान में निकाय चुनाव की डेट आई सामने, कब वोटिंग? सरकार ने हाईकोर्ट को बताया पूरा शेड्यूल

राजस्थान में लंबे समय से टल रहे पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर तस्वीरें साफ हो गई हैं. सरकार ने हाईकोर्ट को पंचायत और निकाय चुनाव का पूरा शेड्यूल बताया है. आईए जानते हैं कि पंचायत चुनाव के लिए कब वोट डाले जाएंगे और नगर निकाय चुनाव के लिए कब मतदान होंगे.

राजस्थान में निकाय चुनाव की डेट आई सामने, कब वोटिंग? सरकार ने हाईकोर्ट को बताया पूरा शेड्यूल
राजस्थान में निकाय चुनाव की डेट आई सामने
  • नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा 17 अगस्त 2026 को होगी.
  • हाईकोर्ट ने दोनों चुनावों की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समयसीमा निर्धारित की है.
  • OBC आयोग को 5 अगस्त तक आरक्षण से संबंधित अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी.

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही दुविधा की तस्वीर अब साफ हो गई है. राजस्थान हाईकोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग और ओबीसी कमीशन ने चुनाव को लेकर पूरा रोडमैप पेश किया. कोर्ट में पेश किए गए हलफनामे में 
बताया गया कि नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा 17 अगस्त 2026 को की जाएगी, जबकि पंचायत चुनाव की घोषणा 23 सितंबर 2026 को होगी. हाईकोर्ट ने 15 नवंबर 2026 से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं.

05 अगस्त तक OBC रिपोर्ट देने का निर्देश

सुनवाई के दौरान आरक्षण प्रक्रिया को लेकर भी समयसीमा तय की गई. अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को 5 अगस्त तक राजनीतिक आरक्षण से जुड़ी अंतिम रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. इसके बाद नगरीय विकास विभाग और पंचायती राज विभाग को 15 अगस्त तक आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. 

कोर्ट ने साफ किया कि अगर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट तय समय पर नहीं आती है, तब भी लॉटरी की प्रक्रिया में देरी नहीं होनी चाहिए. इसका मकसद चुनाव प्रक्रिया को तय समयसीमा में आगे बढ़ाना है. 

22 अगस्त को जारी होगी लोक सूचना

नगरीय निकाय चुनाव के लिए 22 अगस्त को लोक सूचना जारी होगी. 27 अगस्त तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 29 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 31 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. चुनाव चिन्हों का आवंटन 1 सितंबर को होगा. नगरीय निकायों के सदस्यों के लिए मतदान दो चरणों में होगी. निकाय सदस्यों के लिए पहले चरण की वोटिंग 6 सितंबर और दूसरे चरण के लिए 9 सितंबर को वोट डाले जाएंगे. मतगणना 11 सितंबर को होगी.

नगर निकाय सदस्य पद के लिए चुनाव कार्यक्रम

लोक सूचना जारी22 अगस्त 2026
नामांकन की अंतिम तिथि27 अगस्त 2026
नामांकन पत्रों की जांच29 अगस्त 2026
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि31 अगस्त 2026, दोपहर 3 बजे तक
चुनाव चिन्ह आवंटन1 सितंबर 2026
मतदान ( 2 चरणों में)- समय- सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तकप्रथम चरण: 6 सितंबर 2026
द्वितीय चरण: 9 सितंबर 2026
मतगणना11 सितंबर 2026

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

लोक सूचना जारी12 सितंबर 2026
नामांकन की अंतिम तिथि14 सितंबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच15 सितंबर 2026
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि16 सितंबर 2026
चुनाव चिन्ह आवंटननामांकन वापसी का समय समाप्त होते ही
मतदान और मतगणना19 सितंबर 2026 (सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक)
मतदान समाप्ति के तुरंत बाद

उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव

निर्वाचन20 सितंबर 2026
बैठक प्रारंभसुबह 10 बजे
नामांकनसुबह 11 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांचसुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
नामांकन वापसी दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक
मतदानआवश्यक होने पर
मतगणनामतदान समाप्ति के तुरंत बाद

निकाय अध्यक्ष पद के लिए 12 सितंबर को लोक सूचना जारी होगी. 14 सितंबर तक नामांकन, 15 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 16 सितंबर को नाम वापसी होगी. अध्यक्ष पद के लिए मतदान और मतगणना 19 सितंबर को होगी. उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन 20 सितंबर को कराया जाएगा. इसके अलावा राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर भी सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में पेश पूरा शेड्यूल सामने आमने आया है. यहां पर पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यह पढ़ें- राजस्थान में 13 अक्टूबर से पंचायत चुनाव, किस चरण की कब वोटिंग? जानें मतगणना कब होगी

यह भी पढे़ं- 

मानसून रूठा तो पुरुषों के वेश में निकलीं महिलाएं, बारिश की कामना के लिए इस गांव में निभाई जाती है अनोखी परंपरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Nikay Chunav, Rajasthan Nikay Chunav Date, Rajasthan Nikay Chunav News, Rajasthan Nikay Election, Rajasthan Local Body Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com