आज के समय में मिक्सी ग्राइंडर होना बहुत ही जरूरी हो गया है. ये किचन का एक बुनियादी उपकरण में से एक है. ऐसे में अगर घर में ग्राइंडर न हो, तो कई चीजें बनाने का शौक रह जाता है. इसमें बनाना शेक भी शामिल है. इसे बनाना बहुत ही आसान है, लेकिन ग्राइंडर न होने की वजह से ये छोा सा काम भी मुश्किल सा लगता है. अगर आपके घर में भी ग्राइंडर न हो, तो परेशान न हों. यहां हम आपको बिना मिक्सी के बनाना शेक कैसे बनाएं, इसकी रेसिपी बताएंगे. आइए जानते हैं बिना ग्राइंडर के बनाना शेक कैसे बनाएं?
बिना मिक्सी के बनाना शेक बनाने के लिए जरूरी सामान?
अगर आप बिना मिक्सर के बनाना शेक बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले 1 पका केला, 1 कप आइसक्रीम और 1 कप दूध लें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप पीसी हुई चीनी या फिर शहद ले सकते हैं.
मिक्सी के बिना कैसे बनाएं बनाना शेक?
शेक बनाने के लिए सबसे पहले केले को अच्छे से छील लें. अब एस चम्मच या फिर व्हिक्स की मदद से इसे मसलें. ये तबतक मसलें, जबतक ये अच्छे पतला न हो जाए. अब मसले हुए केले में दूध और आइसक्रीम बिनाकर अच्छे से फेटें.
ध्यान रखें इसे तबतक फेटना हैं, जब तक केले के सारे गुठले अच्छे से मसल न जाएं. अब इसे एक गिलास में रखें और फिर ऊपर से थोड़ी सी आइक्रीम और ड्राईफ्रूट्स डालकर सर्व करें.
बिना मिक्सी के बनाना शेक बनाने के दौरान किन बातों का रखें ध्यान
अगर आप बिना मिक्सर ग्राइंडर के बनाना शेक बना रहे हैं, तो कुछ बातों पर ध्यान दें, जैसे-
- केले को अच्छी तरह से मसलें, ताकि इसमें गुठले न बच जाएं.
- दूध केलों को अच्छे से मसलने के बाद ही डालें, अगर बीच में दूध डालते हैं तो केला फिर मैश करने में दिक्कत आ सकती है.
- चीनी या शहद और अपनी इच्छा से डाल सकते हैं. बिना चीनी और शहद के भी इसका स्वाद परफेक्ट हो सकता है.
ये भी पढ़ें - केला खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं