विज्ञापन

IND vs SL: टेस्ट क्रिकेट को मिला एक और 'झाड़ूमार' बल्लेबाज, सोनल दिनुषा का कारनामा, कोई श्रीलंकाई नहीं कर सका

Sonal Dinusha's record: सोनल दिनुषा खत्म हुए गॉल टेस्ट में दोनों पारियों में शतक जड़ने से सिर्फ 16 रन से चूक गए, लेकिन इन दोनों ही पारियों से उन्होंने एक नई बात साबित की

IND vs SL: टेस्ट क्रिकेट को मिला एक और 'झाड़ूमार' बल्लेबाज, सोनल दिनुषा का कारनामा, कोई श्रीलंकाई नहीं कर सका
IND vs SL: सोनल दिनुषा ऐतिहासिक कारनामा करने से कुछ ही रन से चूक गए
SOURCE: PTI

Sri Lanka vs India: गॉल में बुधवार को खत्म हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम गिल ने श्रीलंका (Ind vs Sl) को सीरीज में 165 रनों के विशाल अंतर से मात देकर 1-0 की अजेय बढ़त तो हासिल कर ली ही,  तो वहीं दूसरे टेस्ट से पहले बड़ा मनोवैज्ञानिक लाभ और कॉन्फिडेंस भी हासिल कर लिया. मेजबान टीम के लिए गॉल में उसके लेफ्टी बल्लेबाज सोनल दिनुषा (Sonal Dinusha) ने पहली पारी में शतक जड़ा, तो दूसरी पारी में उन्होंने 84 रन बनाए. और वह कुछ ही रन से ऐतिहासिक कारनामा करने से चूक गए, लेकिन पिछले 20 साल में उन्होंने वह कारनामा जरूर डाला जो कोई दूसरा श्रीलंकाई बल्लेबाज नहीं ही कर सका.  

पिछले 19 साल में पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बने सोनल दिनुषा

जी हां, जब बात साल 2007 से किसी एक टेस्ट मैच में स्वीप (क्रिकेट में इसे झाडू शॉट भी कहा जाता है) शॉट से सबसे ज्यादा रन बनाने की आती है, तो सोनल खत्म हुए गॉल टेस्ट में इस मामले में पिछले 19 साल में शीर्ष छह बल्लेबाजों में शामिल हो गए. गॉल की दोनों पारियों में मिलाकर सोनल ने दोनों पारियों में मिलाकर बनाए 184 रनों से 75 रन सिर्फ और सिर्फ स्वीप शॉट से बनाए. इस मामले में रूट और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान और जो रूट सभी के बॉस हैं. यूनिस ने साल 2009 में एक टेस्ट में स्वीप शॉट से सबसे ज्यादा 86 रन बनाए. 

जो. रूट हैं सबके बॉस!

जी हां, अगर यह कहा जाए कि मॉडर्न ऐरा में जो. रूट सबसे ज्यादा स्वीप शॉट खेलने वाले बल्लेबाज हैं, तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. और साल 2007 के बाद से तो रूट ने इस पर बहुत ही प्रमाणिक तरीके से मुहर लगाई है. जो. रूट पिछले करीब 19 साल में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने स्वीप शॉट (इसे झाड़ूमार शॉट भी कहा जा सता है) से किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीन बार जगह बनाई है. और इनमें भी रूट किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. 

तीन बार कारनामा किया जो. रूट ने

जो. रूट ने साल 2007 के बाद से किसी एक टेस्ट में  स्वीप शॉट से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष छह बल्लेबाजों ने तीन बार यह कारनामा  एक ही साल के भीतर यानी 2021 में किया.  इसके तहत रूट ने किसी टेस्ट स्वीप शॉट से सबसे ज्यादा बनाने के मामले तीन बार किए कारनामे के तहत 86 (गॉल बनाम श्रीलंका), 74 (गॉल बनाम श्रीलंका) और 69 रन (चेन्नई बनाम भारत) की पारियां खेलीं.
 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gamage Sonal Dinusha, India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com