- साबूदाना को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.
- साबूदाना पोषण से भरपूर है.
- साबूदाना से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं.
Sabudana With Milk Benefits: साबूदाना व्रत में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फूड्स में से एक है. साबूदाना से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. आज से शरादीय नवरात्र शुरू हो चुके हैं. नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. कई लोग इन नौ दिनों व्रत करते हैं. कुछ फलाहार तो कुछ एक समय पानी पीकर. अगर आप भी नवरात्रि व्रत कर रहे हैं तो आप साबूदाना को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. साबूदाना प्रोटीन और पोषण से भरपूर होता है. साबूदाना के सेवन से पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद मिल सकती है. साबूदाना शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है. अगर आप नवरात्रि का नौ दिन व्रत कर रहे हैं, तो इस तरह से करें साबूदाना का सेवन.
दूध और साबूदाना खाने के फायदे- Sabudana With Milk Benefits in Hindi:
1. वजन बढ़ाने-
नवरात्रि में नौ दिन व्रत करने से आप कमजोर और दुबले हो सकते हैं. अगर आप पहले से ही दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो अपनी डाइट में दूध और साबूदाना को शामिल करें. इससे वजन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

2. एनर्जी-
साबूदाना और दूध दोनों में प्रोटीन, कार्ब्स और एनर्जी होती है. व्रत के दौरान पूरे दिन शरीर को एनर्जेटिक रखने के लिए आप साबूदाना और दूध का सेवन कर सकते हैं. इससे कमजोरी भी नहीं फील होगी.
Navratri 2022: इस नवरात्रि उपवास में झटपट बनाएं व्रत फ्रेंडली स्वादिष्ट शकरकंदी हलवा
3. ब्लड शुगर-
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए साबूदाना और दूध का सेवन फायदेमंद हो सकता है. डायबिटीज के मरीज व्रत के दौरान लो फैट दूध के साथ साबूदाना का सेवन कर सकते हैं.
4. हड्डियों-
दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स मान जाता है. अगर आप कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं, तो आप दूध के साथ साबूदाना का सेवन कर सकते हैं. इससे हड्डियां ही नहीं शरीर को भी मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
Arbi Ke Kofte: नवरात्रि में झटपट बनाएं चटपटे और क्रिस्पी अरबी के कोफ्ते, यहां देखें रेसिपी
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं