- नवरात्रि एक प्रमुख हिंदू पर्व है.
- इस साल नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक जारी रहेंगे.
- नवरात्रि एक नौ दिवसीय उत्सव है.
नवरात्रि एक नौ दिवसीय उत्सव है जिसका इंतजार हिंदुओं को रहता है. इस साल नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक जारी रहेंगे. नवरात्रि एक प्रमुख हिंदू पर्व है जो देवी दुर्गा और उनके नौ अवतारों की पूजा के लिए समर्पित है. कई भक्त इन दिनों पूरे नौ दिन नवरात्रि के उपवास करते हैं जिसमें वे हल्का शाकाहारी या सात्विक भोजन पारंपरिक तौर पर लेते हैं. अपने उपवास के दौरान, उपवास करने वाले लोग खास प्रकार के खाद्य पदार्थ खाते हैं, इसलिए अपने भोजन से कुछ चीजों को पूरी तरह से खत्म कर देते हैं. इस वजह से, साल से, हम अपने भोजन की तैयारी को पारंपरिक सात्विक आहार के अनुसार तैयार करते आए हैं और कई नए व्यंजनों का बनाने का कोशिश भी की है. इन व्यंजनों में हमारे कुछ बहुचर्चित मीठे व्यंजन भी शामिल हैं! हां, आपने सही पढ़ा है! इसलिए, जैसा कि आप इस साल उपवास रखने का विचार बना रहे हैं तो आप अपने भोजन में इनमें से कुछ मीठे व्यंजनों को शामिल करें और अपने परिवार के साथ इनका मजा लें. नीचे दिए गए व्यंजनों पर नजर डालें.
Chaitra Navratri 2022: अष्टमी कब है? क्या है इसका महत्व और जानें 5 पारंपरिक अष्टमी भोग व्यंजन
ये हैं 5 नवरात्रि स्पेशल डिजर्ट रेसिपीज
पनीर मालपुआ
मालपुआ निस्संदेह सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है, और यही कारण है कि यह हमारी सिफारिश में भी टॉप पर है! यह मीठा व्यंजन जो आमतौर पर आटे से बनाया जाता है, इस व्रत फ्रेंडली रेसिपी में एक नया ट्विस्ट जोड़ता है। यहां हम आपको पनीर से स्वादिष्ट मालपुए बनाने की रेसिपी बताएंगे। पूरी रेसिपी यहां देखें.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
नारियल के लड्डू
इस तेज गर्मी में नारियल का स्वाद किसी भी दिन ताज़गी भरा होता है. तो, यह नारियल तिल के लड्डू निश्चित रूप से आपकी लिस्ट में होना चाहिए. नारियल, तिल और खजूर से बने ये लड्डू आपकी अचानक से शुगर की क्रेविंग को दूर कर देते हैं. रेसिपी यहां देखें.
आलू हलवा
हम सभी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि आलू के साथ खाना बनाना कितना बहुमुखी हो सकता है. तो, इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि आलू का हलवा भी मौजूद है! यह एक अनोखा व्रत स्पेशल व्यंजन है जो उत्तरी घरों में बेहद लोकप्रिय है. इस उपवास के मौसम में, आलू की इस विविधता को आजमाएं. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
व्रतवाली खीर
खीर और भारतीय त्योहारों का अटूट संबंध है. यह विशेष खीर आपके उपवास की जरूरतों को पूरा करने के लिए परसाई (चावल जैसा पदार्थ), दूध और चीनी सहित व्रत में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री के साथ बनाई जाती है. यहां रेसिपी देखें:
सेब रबड़ी
रबड़ी का नाम ही हमारे मुंह में पानी ला देने के लिए काफी है. यहां, सेब, बादाम और पिस्ता सभी को एक रिच और मलाईदार रबड़ी बनाने के लिए शामिल किया गया है. सुगंधित मिठाई में इलायची का स्वाद भी होता है, जो डिश के स्वाद को बढ़ाता है. पूरी रेसिपी यहां देखें.
तो, इस साल इन स्वादिष्ट मीठे व्यंजनों को बनाएं और अपने परिवार के साथ इनका मजा लें!
हैप्पी नवरात्रि 2022!
Chaitra Navratri 2022: यहां जाने सही समय, महत्व और व्रत में खाएं जाने वाले व्यंजन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं