Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि कल यानि 15 अक्टूबर रविवार से शुरू हो रही है. नवरात्रि के पहले दिन (Navratri 1st Day ) घट स्थापना और मां शैलपुत्री (Maa Shailputri) की पूजा का विधान है. इसी दिन से मां का आगमन होता है और देवी पक्ष की शुरुआत होती है. मान्यता है कि मां शैलपुत्री की पूजा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. आइए जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन देवी मां के शैलपुत्री रूप की पूजा कैसे करनी चाहिए, पूजा की विधि (Puja Vidhi), मंत्र और किस चीज से लगाना चाहिए माता को भोग…
मां शैलपुत्री पूजन विधि (Maa Shailputri Puja Vidhi)
नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा के माता शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है. इस दिन प्रात: जल्दी उठकर स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद मंदिर को अच्छे से साफ करें. पूजा के पहले अखंड ज्योति प्रज्वलित कर लें और शुभ मुहूर्त में घट स्थापना कर लें. अब पूर्व की ओर मुख कर चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और माता का चित्र स्थापित करें. सबसे पहले गणपति का आह्वान करें और इसके बाद हाथों में लाल रंग का पुष्प लेकर मां शैलपुत्री का आह्वान करें. मां की पूजा के लिए लाल रंग के फूलों का उपयोग करना चाहिए. मां को अक्षत, सिंदूर, धूप, गंध, पुष्प चढ़ाएं. माता के मंत्रों का जप करें. घी से दीपक जलाएं. मां की आरती करें. शंखनाद करें. घंटी बजाएं. मां को प्रसाद अर्पित करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ेंः Navratri Kalash Sthapana: कल से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, तिथियां और भोग
मां शैलपुत्री मंत्र का करें जाप (Maa Shailputri Mantra)
माता शैलपुत्री की पूजा के समय इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए.
ऊं ऐं ह्नीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम:
मां शैलपुत्री को लगाएं ये भोग- Maa Shailputr Bhg Recipe:
मां शैलपुत्री को गाय के घी से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए. मान्यता है कि मां दुर्गा को गाय के घी से बनी चीजें बेहद प्रिय हैं. गाय के घी से बने बादाम के हलवे से मां शैलपुत्री को भोग लगा सकते हैं.
ये भी पढ़ेंः Navratri Fasting Tips: पहली बार रखने वाले है नवरात्रि का व्रत, तो पहले ही जान लें इस दौरान कैसी होनी चाहिए डाइट

बादाम हलवा की रेसिपी (Badam Halwa Recipe)
सामग्री-
250 ग्राम बादाम, सवा कप गाय का घी और एक कप चीनी
विधि
बादाम का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को हल्का सा उबाल लें. इसके बाद बादाम के छिलके उतार कर उसे मिक्सी में दरदरा पीस लें. अब एक कड़ाही आंच पर चढ़ाएं और उसमें घी गर्म करें, घी के गर्म हो जाने पर बादाम का पेस्ट डाल दें. बादाम को हल्के आंच पर फ्राई करें. पांच मिनट भूनने के बाद बादाम में चीनी डाल दें और रंग बदल कर सुनहरा होने तक भूनें. खुशबू आने आंच बंद कर दें. हलवा बनकर तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं