मलाई पसंद है, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. दूध के ऊपर जब गाढ़ी मलाई जमती है, तो दिल खुश हो जाता है. चाहे उस मलाई को चीनी में मिलाकर खाना हो या फिर जमा करके घर का शुद्ध देसी घी बनाना हो, मोटी मलाई के बड़े फायदे हैं. कभी-कभी गाढ़ा दूध होने के बाद भी मलाई पतली रह जाती है. वजह सिर्फ एक है उबालने और ठंडा करने का गलत तरीका. तो चलिए फिर देर किस बात की है पैकेट वाले दूध से भी ढेर सारी मलाई निकालने का सही तरीका क्या है जानते हैं.

156 तरीका आखिर क्या है?
क्या आपने 156 वाले फॉर्मूले के बारे में सुना है? इसमें दूध का ध्यान 1, 5 और 6 घंटे के गैप पर रखना होता है. हफ्ते में बस 2-3 बार भी इसे ठीक से फॉलो कर लिया तो आपका मलाई वाला डिब्बा झटपट भर जाएगा. तो चलिए, इसका पूरा तरीका समझते हैं.
1 घंटा: सही उबाल और खुली हवा
- सबसे पहले भगोने में दूध चढ़ाएं और उसे अच्छे से उबलने दें.
- जब दूध ऊपर उठने लगे और सतह पर झाग बनने लगे, तब समझें कि यह तैयार है.
- अब गैस बंद कर दें और दूध के बर्तन को ऐसे ही एक घंटे के लिए खुला छोड़ दें, उस पर ढक्कन बिल्कुल न लगाएं.
5 घंटे: आधा ढका बर्तन
- जब पहला घंटा पूरा हो जाए, तब बर्तन को ढकना है, लेकिन पूरा नहीं.
- ढक्कन को थोड़ा तिरछा रखें ताकि हवा का आना-जाना बना रहे और बर्तन के अंदर भाप का पानी न बने.
- अगर भाप अंदर ही जम गई, तो मलाई पतली रह जाएगी.
- इसे इसी तरह करीब 5 घंटे रहने दें.
6 घंटे: फ्रिज की ठंडक
- अब बारी आती है मलाई को पूरी तरह से सेट करने की.
- भगोने को कम से कम 6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
- फ्रिज की ठंडक से मलाई की एक कड़क और मोटी परत जम जाएगी.
- बाद में चाकू से किनारे छुड़ाकर किसी कलछी की मदद से पूरी मलाई एक बार में बाहर निकाल लें.
इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan Special: भटूरे बनाते समय बस कर लें ये 1 काम, ठंडे होने के बाद भी रहेंगे सॉफ्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं