मूंग की दाल पोषण का खजाना होती है. प्रोटीन और कई सारे विटामिन्स से भरी दाल खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है. सर्दियों की शाम में आप चाय के साथ कुछ कुरमुरा और टेस्टी खाना चाहते हैं तो झटपट मूंग दाल के पकौड़े बना कर तैयार कर सकते हैं. इसका क्रिस्प टेस्ट आपको इसे बार-बार बनाने पर मजबूर कर देगा. आइए मूंग दाल पकौड़ा बनाने की रेसिपी जान लेते हैं.
मूंग दाल पकौड़ा सामग्री-
- मूंग दाल- चार बड़े चम्मच
- आलू- दो
- हरी मिर्च- दो
- नमक
- तेल- तलने के लिए
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- प्याज
- लहसुन- 8-9 कली
- हींग- चुटकी भर
- अदरक
Tamatar Shorba For Winter: सर्दियों के लिए परफेक्ट है टमाटर का शोरबा-Recipe Video Inside

-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे बनाएं मूंग दाल पकौड़ा- How To Make Moong Dal Pakoda Recipe:
- सबसे पहले आप मूंग दाल को भिगो दें. 5-6 घंटे तक दाल को फूलने दें.
- अब पकौड़ी बनाने के लिए आलू और प्याज को पतला-पतला काट लें. हरी मिर्च को भी अच्छे से धोकर बारीक काट लें.
- अब एक मिक्सर जार में मूंग की दाल, लहसुन, अदरक और थोड़ा सा पानी डालकर इसे पीस लें.
- पानी एकदम हल्का सा डालें ताकि पेस्ट पतला न हो जाए.
- अब एक बड़े बर्तन में इस पेस्ट को निकालें. इसमें हरी मिर्च, आलू, प्याज, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हींग, हल्दी पाउडर और नमक डाल कर सभी को एक साथ अच्छे से मिक्स करें.
- अब एक कड़ाही गैस पर रखें. कड़ाही गर्म हो जाने पर उसमें सरसों का तेल डालें. आप अपनी पसंद के मुताबिक दूसरे किस्म का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं.
- गैस को मीडियम फ्लेम पर रखें, ताकि पकौड़े क्रिस्पी तैयार हों. अब मूंग दाल पेस्ट से छोटे-छोटे हिस्से लेकर गर्म तेल में डालें और पकौड़ा को चारों तरफ से अच्छे से तलें.
- इन पकौड़ों को आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं