Jeera Water Benefits: सुबह खाली पेट हमेशा ही हेल्दी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है. कई लोग सुबह गर्म पानी पीते हैं तो कुछ लोग गर्म पानी में नींबू या फिर शहद मिलाकर इसका सेवन करते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जिसका सुबह खाली पेट सेवन आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा. आपको बता दें कि आपके किचन में मौजूद मसाला जीरा खाने में खुशबू और स्वाद बढ़ाता है वहीं नींबू शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. इन दोनों का सही सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप पानी में जीरा को डालकर उबाल लें और हल्का गुनगुना होने पर इसमें नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें तो ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. सुबह खाली पेट 14 दिनों तक जीरे के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से आपके शरीर पर क्या असर पड़ेगा आइए जानते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खाली पेट जीरा पानी के साथ नींबू मिलाकर पीने के फायदे ( Benefits of drinking lemon mixed with cumin water on an empty stomach)
ये भी पढ़ें- इन 3 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है सुबह खाली पेट काली किशमिश के पानी का सेवन
पेट की समस्या
14 दिनों तक खाली पेट जीरा पानी के साथ नींबू मिलाकर पीने से पाचन तंत्र को फायदा मिलेगा. इसका सेवन आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारने, गैस, अपच, एसिडिटी और बदहजमी की समस्या को दूर करने में मदद कर आपके पाचन को दुरूस्त बनाएगा. इसके साथ ही जीरे में पाए जाने वाले तत्व डाइजेस्टिव एंजाइम को एक्टिव करके पाचन को दुरूस्त बनाने में मदद कर सकते हैं. जिससे पेट फूलने की समस्या से भी राहत मिलेगी.
हार्मोनल इंबैलेंस
14 दिनों तक खाली पेट जीरा पानी के साथ नींबू मिलाकर पीने से आपके शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करने में भी मदद करता है.
ये भी पढ़ें- Vitamin B12 का भंडार है ये दाल, आज से ही खाना कर दें शुरू, कभी कम नहीं होगा विटामिन बी 12
वेट लॉस
अगर आप 2 हफ्तों तक लगातार जीरा पानी के साथ नींबू को मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो ये आपके वजन को कम करने में भी मदद कर सकता है. इस पानी का सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है जो फैट को आसानी से बर्न करने में मदद करता है. इसलिए इस पानी का सेवन आफके वजन को कम करने में भी मदद करता है.
एक्ने की समस्या
खाली पेट 14 दिनों तक इस पानी का सेवन एक्ने की समस्या को भी दूर करने में मदद कर सकता है. नींबू में विटामिन सी पाया जाता है और जीरे में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण बल्ड को साफ करने में मदद करते हैं. जो एक्ने की समस्या को दूर करने में फायदेमंद साबित होता है.
पेट साफ
अगर आप सुबह खाली पेट मलासन में बैठकर इस पानी का सेवन करेंगे तो ये पेट को आसानी से साफ करने और बैली फैट को भी कम करने में मदद कर सकता है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं