Soaked Raisins Water Benefits: ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन तभी जब आप इसका सेवन सही तरीके से और सही समय पर करते हैं. आज हम बात करेंगे किशमिश की, जिसका इस्तेमाल कई तरह की स्वीट डिशेज में किया जाता है. किशमिश स्वाद में भरपूर होने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं. ऐसे में इसका सेवन शरीर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट काली किशमिश के पानी का सेवन करते हैं तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन और कैसे करें तैयार.
किशमिश का पानी पीने के फायदे ( Soaked Raisins Water Benefits)
ये भी पढ़ें- Vitamin B12 का भंडार है ये दाल, आज से ही खाना कर दें शुरू, कभी कम नहीं होगा विटामिन बी 12
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ग्लोइंग स्किन
कई लोगों की स्किन बेहद ड्राई और बेजान हो जाती है, इसकी एक वजह हो सकती है शरीर में पोषक तत्वों की कमी. ऐसे लोगों के लिए सुबह खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है. काली किशमिश एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, ये शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद कर ब्लड को प्यूरीफाई करने में सहायक होती है. यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर स्किन को अंदर से ग्लोइंग और हेल्दी बनाती है.
कब्ज की समस्या
आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से अमूमन लोगों की कब्ज की समस्या हो जाती है. ऐसे में काली किशमिश के पानी का सेवन उनके लिए रामबाण साबित हो सकता है. इसके पानी में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं जो मल को नरम बनाकर आंतों की गतिविधि को बढ़ाता है जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है.
लो एनर्जी
कई लोग रात भर सोकर सुबह उठने के बाद भी थकान, एनर्जी की कमी और लो फील करते हैं, ऐसे में इन लोगों के लिए सुबह खाली पेट काली किशमिश के पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. इसमें नेचुरल शुगर पाई जाती है जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है.
कैसे बनाएं किशमिश का पानी
किशमिश का पानी बनाना बहुत आसान है. इसे बनाने के लिए साफ कांच के जार या कंटेनर में किशमिश रखें. अब इसके ऊपर पानी डालें, सुनिश्चित करें कि वे पूरी तरह से भीग जाएं. जार का ढक्कन अच्छी तरह से बंद करके रात भर के लिए छोड़ दें. सुबह इस पानी को एक गिलास में छान लें और इसका सेवन कर लें.
History Of Laddu: मिठाई नहीं दवाई के तौर पर खाया जाता था लड्डू, जानिए लड्डू का इतिहास|Swaad Ka Safar
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं