- दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है.
- ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं.
- सूरजमुखी के बीज खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं.
Milk For Immune System: कोरोना की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचा दी है. कोरोना के लगातार बढ़ते मामले लोगों में डर की स्थिति पैदा कर रहे हैं. देश और विश्व के डॉक्टर भी इस वायरस से लड़ने में लगे हुए हैं. अब तक देश में लाखों लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके है. दुनिया भर के विशेषज्ञ इस वक्त इम्यूनिटी को मजबूत करने और खुद को सेहतमंद रखने की ओर ज्यादा जोर दे रहे हैं. ऐसे वक्त में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है खासतौर पर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने को लेकर. दरअसल मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल और इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकती है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में कई हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं. और उन्हीं में से एक है दूध. दूध को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. रोज एक गिलास दूध के सेवन से शरीर को कई समस्याओं से बचा जा सकता है, तो चलिए आज हम आपको तीन ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिनको दूध में मिलाकर पीने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए दूध के साथ करें इन चीजों का सेवनः
1. हल्दीः
हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसको किसी भी डिश के रंग और स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-कैंसर गुण शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं. हर रोज दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Vitamin C For Immunity: इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर इन फूड्स का करें सेवन

हर रोज दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
2. ड्राई फ्रूड्सः
ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. ये तो हम सब जानते हैं. इनमें पाए जानें वाले पोषक तत्व शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. हर रोज एक मुठ्टी ड्राई फ्रूट्स के सेवन से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है. आपको बता दें कि दूध के साथ ड्राई फ्रूट के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
3. सूरजमुखी के बीजः
सूरजमुखी के बीज खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं. सूरजमुखी के बीज में आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. सूरजमुखी के बीज कई बीमारियों के खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं. सूरजमुखी के बीजों को दूध के साथ लेने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
Aspidosperma Q ऑक्सीजन लेवल बढ़ाती है? Doctor से जानें
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Coconut Milk Recipes: गर्मियों के मौसम में हाइड्रेट रहने के लिए इन पांच कोकोनट मिल्क रेसिपीज को करें ट्राई
Honey-Water Benefits: रोज सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के पांच फायदे
Chicken Cutlet Pao: स्ट्रीट फूड खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें गोवा स्टाइल चिकन कटलेट पाओ
Soaked Walnut Benefits: रोज सिर्फ 2 भीगे हुए अखरोट खाने के पांच अद्भुत फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं