विज्ञापन

चेहरे के लिए सबसे अच्छा सीरम कौन सा है? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया ये 3 सीरम हर किसी को लगाने चाहिए

मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 3 ऐसे सीरम बताए हैं, जो लगभग हर किसी के लिए अच्छे होते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

चेहरे के लिए सबसे अच्छा सीरम कौन सा है? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया ये 3 सीरम हर किसी को लगाने चाहिए
चेहरे के लिए सबसे अच्छा सीरम
(Photo Credit: NDTV)

अच्छी स्किन के लिए अच्छा स्किन केयर रूटीन होना बहुत जरूरी है. वहीं, स्किन केयर में सीरम को जरूर शामिल किया जाता है. लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें कौन सा सीरम इस्तेमाल करना चाहिए या किस सीरम से सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 3 ऐसे सीरम बताए हैं, जो लगभग हर किसी के लिए अच्छे होते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

नंबर 1- विटामिन C सीरम

लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है विटामिन C सीरम का. डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, विटामिन सी सीरम त्वचा की रंगत सुधारने के लिए अच्छा माना जाता है. अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं या त्वचा बेजान दिखती है, तो ये सीरम मदद कर सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को धूप और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. इसके अलावा, ये कोलेजन बनाने में भी मदद करता है. कोलेजन त्वचा को जवां और हेल्दी रखने वाला एक जरूरी प्रोटीन है. ऐसे में आप अपने स्किन केयर रूटीन में विटामिन सी सीरम को शामिल कर सकते हैं. लेकिन अगर आपके चेहरे पर एक्टिव एक्ने हैं, तो चेहरे पर विटामिन सी सीरम लगाने से बचें. 

नंबर 2- रेटिनॉल सीरम

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, रेटिनॉल स्किन पर एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करता है. इसके इस्तेमाल से स्किन पर मौजूद झुर्रियां और फाइन लाइंस कम नजर आ सकती हैं. आप 20 की उम्र के बाद रेटिनॉल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. 

नंबर 3- नियासिनमाइड सीरम

इन सब से अलग डर्मेटोलॉजिस्ट नियासिनमाइड सीरम का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. खासकर ऑयली और एक्ने प्रोन स्किन के लिए ये सीरम बेहद अच्छा होता है. अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा तेल आता है, तो ये सीरम ऑयल कंट्रोल में मदद कर सकता है. इसके अलावा ये ओपन पोर्स को कम करने में भी मददगार हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

ये तीनों सीरम आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं, बस ध्यान रखें कि आपको इन्हें एक साथ नहीं लगाना है. साथ ही कोई भी सीरम पहली बार लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें. अगर खुजली, जलन या रेडनेस हो, तो इसे न लगाएं. रेटिनॉल का इस्तेमाल रात में करें और दिन में सनस्क्रीन जरूर लगाएं. इसके अलावा सीरम लगाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना भी जरूरी है.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- पीले दांत कैसे साफ करें? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया दांतों का पीलापन साफ करने का नुस्खा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com