उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान को उम्मीद है कि मैगी फिर से चमकेगी और दुकानों पर दिखेगी।
पासवान ने एसोचैम के एक कार्यक्रम में कहा, 'सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएफटीआरआई) ने अपनी जांच में मैगी को सुरक्षित पाया है। मेरे मन में यह बात आ रही है कि जल्द ही मैगी दुकानों की अलमारियों पर नजर आएगी।'
ध्यान देने की बात यह है कि उपभोक्ता मामलों के मंत्री का बयान उस वक्त आया है जब खाद्य सुरक्षा की निगरानी करने वाली संस्था इस टेस्ट रिपोर्ट का कोई खास संज्ञान लेने से मना कर चुकी है।
पासवान ने साफ किया कि मैगी पर प्रतिबंध के मामले में उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह चिंता भी जता दी कि इस तरह की बातें एक नकारात्मक धारणा को जन्म देती हैं, जिसका असर भावी विदेशी निवेशकों के मन-मस्तिष्क पर अच्छा नहीं पड़ता है।
Urad Dal For Skin: उड़द से बने ये 5 फेस पैक करेंगे जादू की तरह काम...
Masoor Dal For Skin: ये 5 तरीके लाएंगे चेहरे में गजब का निखार
Skin Care Tips : बदलते मौसम में यूं रखें स्किन का ख़्याल
ऑयली स्किन... अब और नहीं, घर पर ही बनें ये फेस मास्क आएंगे काम
सर्द मौसम से प्यार करेगी आपकी स्किन, बस रखें इन खास बातों का ध्यान...
Nutmeg (Jaiphal) For Skin: जायफल करेगा कमाल, त्वचा में आएगा नया निखार...
टॉप 7 टिप्स, जो गर्मियों में चेहरे की देखभाल के लिए हैं जरूरी
पासवान ने कहा, 'मैं चिंतित हूं। मैगी पर रोक के बाद लोगों की धारणा बदली है। विदेशी निवेशक भारत में निवेश करने से पहले दो बार सोचेंगे। हमारी साख दांव पर है।'
पासवान ने एक उपमा से अपनी बात साफ की। उन्होंने आईएएनएस से कहा, 'हम हर बात को यूं ही मानकर नहीं चल सकते। मैगी का पूरा प्रकरण वैसा ही है जैसे बारिश के बाद होता है-- मिट्टी से बने बर्तन नष्ट हो जाते हैं लेकिन, स्टील और तांबे के बने बर्तन चमक जाते हैं। मुझे उम्मीद है कि मैगी फिर से चमकेगी।'
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बुधवार को कहा था कि मैगी बनाने वाली नेस्ले इंडिया को इसके नूडल्स के मामले में क्लीन चिट नहीं दी गई है। मैगी पर रोक लगाने का पांच जून का आदेश आज भी कायम है, भले ही बताया जा रहा है कि कर्नाटक की एक मानी हुई प्रयोगशाला ने मैगी को सुरक्षित करार दिया है।
चाहते हैं शाइनी स्किन? ट्राई करें मौसम्बी और देखें रिजल्ट
अब मिलेगी Celebrity जैसी स्किन, खुल गया है यह राज, निकला इतना आसान...
इस बीच, गोवा के उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डि सूजा ने भी प्रयोगशाला के परीक्षण नतीजों के प्रकाश में मैगी पर लगे प्रतिबंध पर दोबारा विचार करने की अपील की है।
मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले ने इस मामले में यह कहते हुए कुछ कहने से मना कर दिया कि मामला अदालत के विचाराधीन है। बंबई हाईकोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा है।
और खबरों के लिए क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं