मैगी मसाला एक ऐसा मसाला है, जो सिर्फ मैगी का ही नहीं, हर चीज का स्वाद दोगुना बढ़ा सकता है. सब्जी से लेकर फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, मोमोज, पकौड़े, अनियन रिंग्स जैसी चीजों पर अगर ऊपर से एक चुटकी मैगी मसाला डाल दिया जाए, तो बस खाने का स्वाद डबल हो जाता है. ज्यादातर लोग इसे बाहर से खरीदकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं एक सिंपल सी रेसिपी से आप आसानी से घर पर बाहर जैसा मैगी मसाला बना सकते हैं.
इसे बनाने के लिए आपको किचन में मौजूद कुछ चीजें जैसे नमक, भुना धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर जैसी चीजें चाहिए होंगी. सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने बच्चों को भी बिना किसी प्रिजर्वेटिव्स या एडिटिव्स की टेंशन के आराम से यह मसाला खिला सकते हैं. तो चलिए फिर देर किस बात की? स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं घर पर मैगी मसाला कैसे बनाया जाता है.
यहां देखिए वीडियो...
मैगी के मसाले में क्या-क्या पड़ता है? | Maggi Masala Ingredients
सामग्री:
- नमक (4 छोटी चम्मच)
- चीनी (1 बड़ा चम्मच)
- भुना धनिया पाउडर (2 छोटी चम्मच)
- जीरा पाउडर (1/2 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (1/2 छोटी चम्मच)
- हल्दी पाउडर (3/4 छोटी चम्मच)
- अमचूर पाउडर (1/2 छोटी चम्मच)
- मेथी दाना पाउडर (1/4 छोटी चम्मच)
- जायफल पाउडर (2 चुटकी)
- सोंठ पाउडर (3/4 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च पाउडर (1/4 छोटी चम्मच)
- टाटरी/साइट्रिक एसिड (1/4 छोटी चम्मच)
- प्याज पाउडर (1½ बड़ा चम्मच)
- लहसुन पाउडर (1¼ छोटी चम्मच)
- गरम मसाला (1/4 छोटी चम्मच)
- सौंफ पाउडर (1 चुटकी)
बनाने का आसान तरीका
स्टेप 1
सबसे पहले एक साफ और सूखा बाउल लें.
स्टेप 2
अब इसमें नमक, चीनी, भुना धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालें.
स्टेप 3
इसके बाद अमचूर पाउडर, मेथी दाना पाउडर, जायफल पाउडर, सोंठ पाउडर, काली मिर्च पाउडर और टाटरी मिलाएं.
स्टेप 4
अब प्याज पाउडर, लहसुन पाउडर, गरम मसाला और सौंफ पाउडर डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें.
स्टेप 5
जब सारे मसाले अच्छे से मिक्स हो जाएं तो इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें.
स्टेप 6
इसे आप मैगी, नूडल्स, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, मोमोज, पॉपकॉर्न जैसी चीजों पर डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: 100 ग्राम दही में कितना प्रोटीन होता है? दही का न्यूट्रिशन प्रोफाइल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं