विज्ञापन
This Article is From May 09, 2023

दिल्ली-NCR में रहते हैं और लज़ीज साउथ इंडियन डिश का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यहां ज़रूर आएं

नोएडा एक्सटेंशन के इरोस संपूर्णम सोसायटी के सामने यह फूड ट्रक लगता है. यहां भोजन प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहता है. साउथ इंडियन भोजन का स्वाद लेने के लिए यहां ज़रूर आएं. डोसा, सांभर, वडा, इडली, दाल वड़ा, उपमा, टमाटर की चटनी और नारियल चटनी काफी टेस्टी है. 

दिल्ली-NCR में रहते हैं और लज़ीज साउथ इंडियन डिश का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यहां ज़रूर आएं

दिल्ली एनसीआर में अगर बेहतरीन साउथ इंडियन ज़ायके का स्वाद लेना चाहते हैं तो आप Anna Food Express ज़रूर आएं. यहां आपको Authentic स्वाद मिलेगा, रसम के साथ आपका स्वागत होगा. नोएडा एक्सटेंशन में स्थित फूड ट्रक अपने आप में ख़ास है. यहां आपको सुकून के साथ स्वाद लेने का मौका मिलेगा. आप अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. Anna Express में बहुत कुछ खास है. यहां आपको देसी मसालेदार और स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय व्यंजन खाने को मिलेगा. इसे प्रदीप सुरीन ने स्टार्ट किया है. प्रदीप देश के कई मीडिया संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. भोजन से लगाव होने के कारण उन्होंने अपना स्टार्टअप स्टार्ट किया है. पूरी जानकारी के लिए आप इस वीडियो को देखें.

देखें वीडियो

नोएडा एक्सटेंशन के इरोस संपूर्णम सोसायटी के सामने यह फूड ट्रक लगता है. यहां भोजन प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहता है. साउथ इंडियन भोजन का स्वाद लेने के लिए यहां ज़रूर आएं. डोसा, सांभर, वडा, इडली, दाल वड़ा, उपमा, टमाटर की चटनी और नारियल चटनी काफी टेस्टी है. 

दक्षिण भारतीय व्यंजन को ऑथेंटिक बनाने के लिए यहां ज़ायके का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है. चटनी बिल्कुल ताजी रहती है. बैटर भी दिन में तैयार कर लिया जाता है. खुले आसमान में बेहतरीन शाम बिताने के लिए यह जगह काफी उपयुक्त है. 

आपको हमारी ये पेशकश कैसी लगी, कमेंट करके हमें बताइएगा. साथ ही साथ आप अगर फूड लवर्स हैं तो हमें देश के बेहतरीन जायकों के बारे में ज़रूर बताएं. हमसे जुड़ने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best South Indian Breakfast Recipes, Masala Dosa, South Indian Dish, Anna Express Food Truck, Street Food, Desi Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com