विज्ञापन

​Desi Foods: सर्दियों में क्यों हर घर में नजर आने लगता है गुड़? जानें इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

सर्दियों में गुड़ खाने से क्या होता है? जानें किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

​Desi Foods: सर्दियों में क्यों हर घर में नजर आने लगता है गुड़? जानें इसके फायदे और सेवन का सही तरीका
गुड़ खाने के फायदे.
NDTV

हल्की-हल्की ठंड शुरू होते ही, भारतीय किचन का रंग-ढंग बदलने लगता है. चाय में चीनी की जगह गुड़ की चर्चा होने लगती है और खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना हर घर का हिस्सा बन जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? ​दादी-नानी के जमाने से ठंड के दिनों में गुड़ खाने की सलाह दी जाती रही है. आज के समय में भले ही हमारे पास खाने-पीने के ढेरों ऑप्शन आ गए हों, लेकिन गुड़ की बात ही कुछ और है. आइए जानते हैं कि सर्दियों में गुड़ हमारे लिए क्यों बन जाता है इतना खास. 

​गुड़ की तासीर कैसी होती है- 

गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह सर्दियों की ठंडी हवाओं और कड़ाके की ठंड से हमारे शरीर को अंदर से बचाता है. जब तापमान गिरता है, तो सर्दी-जुकाम और गले की खराश आम बात हो जाती है. ऐसे में गुड़ का सेवन शरीर को गर्माहट देता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे-

  1. सर्दियों में अक्सर हमारी पाचन शक्ति थोड़ी सुस्त हो जाती है. भारी खाना खाने के बाद ब्लोटिंग या कब्ज की शिकायत होने लगती है. गुड़ हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है. खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ चबाने से पाचन क्रिया तेज हो जाती है और खाना आसानी से पच जाता है. 
  2. अगर आप सर्दियों में थकान या कमजोरी महसूस कर रहे हैं, अगर हां, तो गुड़ आपके लिए बहुत काम की चीज है. 
  3. गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने में मदद कर सकता है. 
  4. गुड़ को खून साफ करने के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है, इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

​गुड़ खाने का सही तरीका क्या है? 

  • चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल चाय में कर सकते हैं.  
  • दोपहर या रात के खाने के बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ का खाना सबसे बेहतरीन तरीका है. 
  • भुने चने के साथ गुड़ का सेवन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-  मैंने पहली बार घर में बनाई दाल मखनी, स्वाद तो आया लेकिन एक गलती ने सिखा दी बड़ी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Desi Foods, Gud Khane Ke Fayde, Jaggery In Winter, Jaggery Benefits Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com