- नींबू पानी के सेवन से बॉडी फैट को कम किया जा सकता है.
- नींबू पानी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.
- नींबू में विटामिन सी पाया जाता है.
Lemon Water On Empty Stomach: हममें से ज्यादातर लोग सुबह एक कप गर्म कॉफी या चाय पीना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं चाय और कॉफी का सेवन खाली पेट सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं. तो अपनी सुबह की ड्रिंक में चाय-कॉफी की जगह नींबू पानी (Lemon Water Benefits) या ग्रीन टी का सेवन करें. सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. नींबू विटामिन सी का अच्छा सोर्स है. विटामिन सी शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है. इतना ही नहीं नींबू में कई तरह के विटामिन्स, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए बिना देर करते हुए जानते हैं नींबू पानी पीने से होने वाले लाभ.
सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से फायदे- Khali Pet Nimbu Panee Peene Ke Fayde:
1. इम्यूनिटी-
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर नींबू इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत और बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करें.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
इन टॉप 5 रेसिपीज से "New Year Party" को बनाएं खास

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर नींबू इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. Photo Credit: Pexels
2. ब्लड प्रेशर-
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है नींबू पानी का सेवन. असल में नींबू में मौजूद कैल्शियम और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. आप नींबू पानी का सेवन खाली पेट कर सकते हैं.
Star Fruit: सर्दियों में रोजाना करें स्टार फ्रूट का सेवन मिलेंगे ये 6 अद्भुत फायदे
3. वजन घटाने-
सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करने से वजन को घटाने में मदद मिल सकती है. असल में गर्म पानी के साथ नींबू का सेवन करने से फैट को तेजी से बर्न करने में मदद मिल सकती है.
4. डायबिटीज-
डायबिटीज मरीजों में अक्सर ब्लड शुगर के लेवल में उतार-चढाव देखने को मिलता है. अगर आपका ब्लड शुगर बढ़ गया है तो आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं.
5. हेल्दी स्किन-
स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं. असल में नींबू में मौजूद गुण स्किन को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. नींबू पिंपल्स की समस्या को कम करने में भी मददगार हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं