विज्ञापन

Gharelu Nuskhe: क्या नींबू सच में पथरी को काटता है? जानिए सच या झूठ!

Remedies for Kidney Stones: इसका रस वजन घटाने से लेकर शरीर का पाचन तंत्र भी स्मूथ रखने में मदद करता है, लेकिन आज सवाल यह है कि क्या इसकी मदद से पथरी को निकाला जा सकता है? तो चलिए जानते हैं क्या है सच.

Gharelu Nuskhe: क्या नींबू सच में पथरी को काटता है? जानिए सच या झूठ!
Kidney Friendly Food

Remedies for Kidney Stones: नींबू विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है, यही कारण है जो लोग बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं, उन्हें नींबू का सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं? साल के 12 महीने मिलने वाली वाली यह खट्टा चीज न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहतमंद रहने में भी मदद करती है. इसका रस वजन घटाने से लेकर शरीर का पाचन तंत्र भी स्मूथ रखने में मदद करता है, लेकिन आज सवाल यह है कि क्या इसकी मदद से पथरी को निकाला जा सकता है? तो चलिए जानते हैं क्या है सच. 

पथरी को निकालने के लिए कौन से घरेलू उपाय हैं?

नींबू कौन-कौन सी बीमारी में काम आता है? | What Happens If I Eat Lemon Everyday?

नींबू विटामिन सी का बहुत बड़ा सोर्स है. इसमें ढेर सारा विटामिन और कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और शरीर को बाहरी बीमारियों और संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार करते हैं. वहीं, नींबू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. इतना ही नहीं, इसमें कोलेस्ट्रॉल बिलकुल नहीं होता है. नींबू में विटामिन सी के साथ साथ विटामिन बी और ए भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. वहीं, यह आयरन, विटामिन बी 6, मैग्नीशियम, कॉपर, फास्फोरस, क्लोरीन और पोटेशियम से भी भरपूर है. इसके साथ साथ नींबू में पर्याप्त प्रोटीन, कार्बोज और फैट भी मौजूद रहते हैं.

नींबू से पथरी निकलती है क्या? | Does Lemon Juice Really Break Up Kidney Stones?

Latest and Breaking News on NDTV

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार नींबू एक नैचुरल डिटॉक्सिफाई फ्रूट है. ये शरीर को बेहतर तरीके से डिटॉक्सिफाई करता है. इसके नियमित सेवन से शरीर के अंदर जमा गंदगी बाहर निकल जाती है. यही कारण है लोग सुबह उठकर सबसे पहले गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीते हैं. आपको बता दें कि नींबू केवल सेहत के लिए ही अच्छा नहीं होता, इसके सेवन से आपकी त्वचा को भी कई तरह के फायदे मिलते हैं.

नींबू का किडनी स्टोन पर प्रभाव

नींबू के नियमित सेवन से त्वचा स्वस्थ होती है और इसकी चमक बढ़ने लगती है. जिन लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे कब्ज, अपच, पेट में दर्द, गैस बनने की परेशानियों का सामना करना पड़ता है उनके लिए भी नींबू का सेवन फायदेमंद माना जाता है है. नींबू के नियमित प्रयोग से पथरी जैसी बीमारी में भी काफी आराम मिलता है. आयुर्वेदिक चिकित्सा की बात करें तो नींबू के लगातार सेवन से पथरी बाहर निकल सकती है. नींबू के सलाद में, चाय में, सब्जी में,स्मूदी में इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ साथ नींबू का अचार भी डलता है.

इसे भी पढ़ें: Anti-Aging Skin Care: 40 की उम्र में 20 का दिखने के लिए क्या करना चाहिए? बस फॉलो कर लें ये टिप्स

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com