विज्ञापन

ठंडा पानी पीते ही दांत में झनझनाहट, शरीर दे रहा है यह चेतावनी, तुरंत समझ लें यह संकेत

Dant Mein Jhanjhanahat: गर्मी में ठंडा पानी पीना, आइसक्रीम खाना या ठंडी ड्रिंक पीना बहुत अच्छा लगता है. लेकिन कई लोगों को जैसे ही ठंडा पानी मुंह में जाता है, दांतों में अचानक झनझनाहट या हल्का दर्द महसूस होने लगता है. यह दर्द कुछ सेकंड तक रहता है लेकिन काफी परेशान कर देता है. कई लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन दांतों के डॉक्टर बताते हैं कि ठंडा पानी पीते ही दांत में झनझनाहट होना दांतों की एक आम समस्या का संकेत हो सकता है.

ठंडा पानी पीते ही दांत में झनझनाहट, शरीर दे रहा है यह चेतावनी, तुरंत समझ लें यह संकेत
Dant Mein Jhanjhanahat
Pexels

Dant Mein Jhanjhanahat: गर्मी में ठंडा पानी पीना, आइसक्रीम (Ice Cream) खाना या ठंडी ड्रिंक पीना बहुत अच्छा लगता है. लेकिन कई लोगों को जैसे ही ठंडा पानी मुंह में जाता है, दांतों में अचानक झनझनाहट या हल्का दर्द महसूस होने लगता है. यह दर्द कुछ सेकंड तक रहता है लेकिन काफी परेशान कर देता है. कई लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन दांतों के डॉक्टर (Dentist) बताते हैं कि ठंडा पानी पीते ही दांत में झनझनाहट होना दांतों की एक आम समस्या का संकेत हो सकता है. अगर इसे समय रहते समझ लिया जाए तो आगे होने वाली बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है.

दांतों की सेंसिटिविटी हो सकती है वजह

ठंडा पानी पीने पर झनझनाहट होने की सबसे बड़ी वजह दांतों की सेंसिटिविटी (Sensitivity) होती है. जब दांत की बाहरी परत जिसे एनामेल (Enamel) कहा जाता है कमजोर हो जाती है तो दांत अंदर से संवेदनशील हो जाते हैं. ऐसे में ठंडी या गर्म चीज खाने पर दांतों में झनझनाहट महसूस होती है. यह समस्या आजकल काफी लोगों में देखी जा रही है.

मसूड़ों के कमजोर होने से भी होती है समस्या

कई बार मसूड़ों के कमजोर होने से भी दांतों में झनझनाहट हो सकती है. जब मसूड़े धीरे-धीरे पीछे हटने लगते हैं तो दांतों की जड़ बाहर आ जाती है. दांत की जड़ बहुत संवेदनशील होती है. इसलिए ठंडा पानी या आइसक्रीम खाते ही झनझनाहट महसूस होने लगती है.

ज्यादा जोर से ब्रश करना भी नुकसानदायक

कुछ लोग दांत साफ करने के लिए बहुत जोर से ब्रश करते हैं. लेकिन ऐसा करना दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा जोर से ब्रश करने से दांतों की ऊपरी परत धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है. इससे दांत सेंसिटिव हो जाते हैं और ठंडा या गर्म कुछ भी खाने पर दर्द महसूस होने लगता है.

ये भी पढ़ें- इतना सस्‍ता हो गया आलू, धूप भी न‍िकल रही है, तो फटाफट बना लो आलू के च‍िप्‍स, पापड़ और ये सारी चीजें

कैविटी भी हो सकती है कारण

अगर दांत में कीड़ा लग गया है या कैविटी बन गई है तो भी ठंडा पानी पीने पर झनझनाहट हो सकती है. कैविटी होने पर दांत में छोटे छेद बन जाते हैं. जब ठंडी चीज इन हिस्सों तक पहुंचती है तो दांतों की नसों में झटका जैसा महसूस होता है.

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

अगर आपको बार-बार ठंडा पानी पीते समय दांतों में झनझनाहट महसूस होती है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे में दांतों के डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है. सही टूथपेस्ट, नरम ब्रश और नियमित सफाई से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. दांतों की छोटी समस्या को समय पर समझ लेना ही आगे की बड़ी परेशानी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है.

Watch Video: ब्रश करने के बाद भी कैविटी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया कारण

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com