विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2016

जानें राजधानी में डेंगू के कारण कितने लोगों ने अपनी जान गंवाईः सरकार

जानें राजधानी में डेंगू के कारण कितने लोगों ने अपनी जान गंवाईः सरकार
  • डेंगू से 179 लोगों की जान गई है
  • चिकनगुनिया से करीब 21 हजार लोग प्रभावित हो चुके हैं।
  • 13 नवंबर तक डेंगू से कुल 179 मौतें हुई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: पिछले दिनों के मुकाबले आज के समय में हालांकि डेंगू और चिकनगुनिया के मामले कम हुए हैं, लेकिन सरकार के अनुसार इस साल देश में डेंगू से 179 लोगों की जान गई है, जबकि चिकनगुनिया से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। अभी तक चिकनगुनिया से करीब 21 हजार लोग प्रभावित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री जगतप्रकाश नड्डा ने राज्यसभा को यह जानकारी दी है कि “13 नवंबर तक डेंगू से कुल 179 मौतें हुई हैं। लेकिन चिकनगुनिया से अभी तक देश में किसी की भी मृत्यू होने की सूचना नहीं है। 13 नवंबर तक देश में डेंगू और चिकनगुनिया के पुष्ट मामलों की संख्या क्रमश 90,277 और 21,094 थी”।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने बताया कि “एनसीआर में इस साल डेंगू से पांच लोगों की जान गई है, जबकि चिकनगुनिया से किसी की भी मौत नहीं हुई है। चिकनगुनिया से करीब 9200 लोग राष्ट्रीय राजधानी में प्रभावित हुए हैं। 13 नवंबर 2016 तक डेंगू के कारण दिल्ली में चार और गाजियाबाद में एक व्यक्ति की मौत हुई है। लेकिन, इस क्षेत्र में चिकनगुनिया से किसी की भी मौत नहीं हुई है”। कुलस्ते ने बताया कि “दिल्ली में इस अवधि में डेंगू एवं चिकनगुनिया के पुष्ट मामलों की संख्या क्रमश 3913 और 9192 थी”।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dengue, Chikengunya, Death, People Died Due To Dengue, डेंगू, चिकनगुनिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com