विज्ञापन

लीजेंड्री फिल्म मेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन, 95 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

21 सितंबर, 1931 को आंध्र प्रदेश के गुडूर में जन्मे सिंगीतम ने अपने करियर की शुरुआत मशहूर फिल्म निर्माता एल.वी. प्रसाद के असिस्टेंट के तौर पर की थी. 95 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा.

लीजेंड्री फिल्म मेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन, 95 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
फिल्म मेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म निर्माता सिंगीतम श्रीनिवास राव का बीमारी के कारण एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. परिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. वह 95 वर्ष के थे. परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि राव ने शनिवार(3 अक्टूबर) रात कावेरी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनकी भारतीय सिनेमा में एक विशाल विरासत है. सिंगीतम के पार्थिव शरीर को विरुगंबाक्कम स्थित उनके आवास पर सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है. अंतिम संस्कार आज (4 अक्टूबर) किया जाएगा.

राव अपनी रचनात्मक प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध थे और उन्होंने राजा पार्वई, अपूर्व सगोदरर्गल, माइकल मदना काम राजन, कधला कधला, और लिटिल जॉन समेत कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया. उनके बेमिसाल निर्देशन टैलेंट ने उन्हें फिल्म 'दिक्कत्रा परवती' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया. वह फिल्म जगत में जिंदगी के आखिरी पड़ाव तक सक्रिय रहे और इस साल की शुरुआत में अपनी आखिरी फिल्म 'सिंग गीतम' रिलीज की. फिल्म जगत ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया.

तेलुगु फिल्म निर्माता श्रीनु वैतला ने राव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी कल्पनाशीलता, नवाचार और कहानी कहने के जुनून की प्रशंसा की. ‘एक्स' पर एक पोस्ट में गीतकार वैरामुथु ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि निर्देशक की कलात्मक उपलब्धियां उन्हें जीवित रखेंगीं. विजय देवरकोंडा ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

सोशल मीडिया पर 'डियर कॉमरेड' के एक्टर ने याद किया कि कैसे सिंगीतम उन्हें फोन करते थे और उन पर प्यार और स्नेह बरसाते थे. उन्होंने फिल्ममेकर के विजन का हिस्सा बनने पर खुशी भी जाहिर की. विजय ने लिखा, "सिंगीतम सर, आपकी मान्यताएं, आपके विचार और आपकी कहानियां हमेशा हमारे साथ रहेंगी. 'पेल्ली चूपुलु' के बाद से जब भी आपने मुझे प्यार और स्नेह देने के लिए फोन किया, मुझे उम्मीद है कि आपकी किसी फिल्म में मुझे देखकर आपको खुशी हुई होगी और आपके चेहरे पर मुस्कान आई होगी." विजय ने कहा, "सिंगीतम, मुझे खुशी है कि मैं आपके विजन का हिस्सा बन पाया. आपके लिए हमेशा मेरा सम्मान रहेगा." 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singeetham Srinivasa Rao, Singeetham Srinivasa Rao Death, Singeetham Srinivasa Rao News, Vijay Devarkonda, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com