विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2023

Kiwi for Winter: सर्दियों में क्यों खाना चाहिए कीवी, यहां जानें 5 हैरान करने वाले फायदे

Kiwi Eating Benefits: कीवी को स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. ठंड के मौसम में कीवी को डाइट में शामिल कर शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है.

Kiwi for Winter: सर्दियों में क्यों खाना चाहिए कीवी, यहां जानें 5 हैरान करने वाले फायदे
Kiwi Khane Ke Fayde: कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण होने से ये शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है.

Kiwi Eating Benefits in Winter: सर्दियों के मौसम में कीवी का सेवन फायदेमंद माना जाता है. कीवी पोषक तत्वों से भरपूर फल है. कीवी स्वाद में खट्टा और मिठा होता है. भूरे रंग के छिलके वाले कीवी के भीतर से मुलायम, हरे रंग गुदा निकलता है. इसके अंदर काले रंग के छोटे-छोटे बीज भी मौजूद होते हैं. आपको बता दें कि कीवी दूसरे फलों की तुलना में थोड़ा मंहगा होता है. कीवी में मौजूद विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट, पोटैशियम शरीर को कई फायदे पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. कीवी में अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है. कीवी का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं कीवी खाने से होने वाले फायदे.

कीवी खाने के फायदे- (Kiwi Khane Ke Fayde)

1. इम्यूनिटी-

कीवी को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Cooker Cake Recipe: बिना ओवन के कुकर में ऐसे बनाएं स्वादिष्ट केक, फटाफट नोट करें रेसिपी

Latest and Breaking News on NDTV

2. सूजन-

कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है. जो शरीर की सूजन को कम करने में मददगार है. अर्थराइटिस की समस्या में भी कीवी का सेवन फायदेमंद माना जाता है. सूजन के अलावा ये शरीर के अंदरुनी घावों को भरने में भी मदद कर सकता है.

3. ब्लड प्रेशर-

कीवी में प्रोटीन, विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होने से ये शरीर में फैट को बढ़ने से रोकने के अलावा, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

4. पाचन-

पाचन की समस्या से परेशान हैं तो कीवी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है. जो कब्ज, गैस की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.  

5. कोलेस्ट्रॉल-

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं. कीवी शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाने और हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद कर सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiwi In Winter, Kiwi Eating Benefits, Kiwi Khane Ke Fayde, Kiwi For Health, Kiwi Fruit Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com