विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2025

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं टेस्टी काबुली चना कबाब, नोट करें रेसिपी

Kid's Lunchbox Recipe: अगर आप अपने बच्चे के लिए कुछ अलग और टेस्टी बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो आपको बेहद पसंद आने वाली है.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं टेस्टी काबुली चना कबाब, नोट करें रेसिपी
Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन मे बनाएं टेस्टी काबुली चना टिक्की.

Kid's Lunchbox Recipe: अगर आप अपने बच्चे के लिए कुछ अलग और टेस्टी बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो आपको बेहद पसंद आने वाली है. काबुली चने तो आपने खूब खाए होंगे. लेकिन क्या आपने कभी इसके कबाब बनाकर खाए हैं. बता दें कि ये खाने में स्वादिष्ट, हेल्दी और झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं. आप इसको पहले से तैयार कर के रख दें और फिर तैयार कर के तुरंत दें. तो चलिए जानते हैं काबुली चने की टिक्की बनाने की रेसिपी. 

काबुली चना टिक्की बनाने के लिए सामग्री

  1. 1 कप काबुली चना ( उबला हुआ)
  2. 2 बड़े चम्मच बेसन 
  3. 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  4. 1 प्याज (बारीक कटा हुआ) 
  5. 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
  6. 1 चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  7. 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  8. स्वादानुसार नमक 
  9. 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर 
  10. 1/2 चम्मच जीरा पाउडर 
  11. 1 चम्मच धनिया पाउडर 
  12. तेल- जरूरत के अनुसार

रेसिपी 

ये भी पढ़ें: Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं टेस्टी मेथी-मटर पराठा, नोट करें रेसिपी

काबुली चना टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले भीगे हुए काबुली चने को मिक्सर में डालकर पीस लें. अब इसे एक बड़े बर्तन में निकाल लें. अब इसमें प्याज,अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक को डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें बेसन और धनिया पत्ती डालें और अच्छे से मिलाए. 

अब इसके कबाब तैयार करें.  तवा में थोड़ा सा तेल गर्म करें. टिक्की को तवे पर डालें और दोनों तरफ से क्रिस्पी और सुनहरा होने तक पका लें. इसे आप टमाटर सॉस या फिर हरी चटनी के साथ लंच में पैक कर सकते हैं.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kids Lunchbox Recipe, Kabuli Chana Recipe, Kabuli Chana Kabab, Kabuli Chanan Ka Kabab Kaise Banate Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com