विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2025

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए लंच में बनाएं टेस्टी अंजीर की टिक्की, नोट कर लें रेसिपी

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के टिफिन में हमेशा हम कुछ ऐसा बनाकर रखें जो बच्चे को खाने में पसंद आए और साथ ही ये पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर हो. क्योंकि बच्चे अमूमन हेल्दी चीजों को देखकर दूर भागते हैं और उन्हें खाने में मुंह बनाते हैं.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए लंच में बनाएं टेस्टी अंजीर की टिक्की, नोट कर लें रेसिपी
Kid's Lunchbox Recipe: टिफिन में बनाएं अंजीर की हेल्दी टिक्की.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के टिफिन में हमेशा हम कुछ ऐसा बनाकर रखें जो बच्चे को खाने में पसंद आए और साथ ही ये पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर हो. क्योंकि बच्चे अमूमन हेल्दी चीजों को देखकर दूर भागते हैं और उन्हें खाने में मुंह बनाते हैं. ऐसे में उनके लिए कुछ अलग, टेस्टी और हेल्दी बनाना किसी टॉस्क से कम नही है. आज हम आपको अंजीर की टिक्की की रेसिपी बताएंगे जो खाने में टेस्टी और हेल्दी भी है. ये आसानी से बनकर तैयार होने वाली डिश है जिसे आप लंच बॉक्स में आराम से पैक कर सकते हैं.

सामग्री

विटामिन B12 का भंडार है किचन में मौजूद ये साधारण मसाला, अंडे और चिकन से भी ज्यादा पॉवरफुल

  • अंजीर- एक बाउल
  • हरी मिर्च
  • नमक 
  • हरा धनिया
  • उबला आलू
  • गरम मसाला
  • जीरा पाउडर
  • चाट मसाला
  • ताजा धनिया
  • हरी मिर्च
  • भुना बेसन
  • तेल

रेसिपी

इस टिक्की को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में भीगे हुए अंजीर लें और फिर उसमें हरी मिर्च, चुटकी भर नमक और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर अलग रख दें. अब एक बाउल में उबले हुए आलू को मसलें इसमें जीरा पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, ताजा धनिया, हरी मिर्च, नमक और बेसन डालकर सभी चीजों को मिलाकर अच्छा सा आटा गूंथ लें.

इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और फिर इनमें एक बड़ा चम्मच अंजीर का मिश्रण डालें और लोई को टिक्की का रूप दें. अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल डालें और हल्की तलने के लिए गर्म करें. फिर टिक्की को एक-एक करके पैन में डालें और भूरा होने तक दोनों तरफ से फ्राई कर लें. बस आपकी स्वादिष्ट अंजीर टिक्की तैयार है. इसे पुदीने की चटनी और इमली की चटनी या अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kids Lunchbox Recipe, Anjeer Tikki Recipe, How To Make Anjeer Tikki, Anjeer Tikki Recipe For Tiffin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com