विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2025

विटामिन B12 का भंडार है किचन में मौजूद ये साधारण मसाला, अंडे और चिकन से भी ज्यादा पॉवरफुल

Vitamin B12 Deficiency: अगर आप वेजिटेरियन हैं और विटामिन बी 12 की कमी से जूझ रहे हैं तो इस मसाले का सेवन कर सकते हैं.

विटामिन B12 का भंडार है किचन में मौजूद ये साधारण मसाला, अंडे और चिकन से भी ज्यादा पॉवरफुल
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी 12 के लिए क्या खाएं.

Vitamin B12 Deficiency: भारतीय किचन में मौजूद जीरा एक ऐसा मसाला है जिसे ना केवल स्वाद को बढ़ाने बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. आमतौर पर जीरा को तड़का लगाने और सलाद, रायता में स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह विटामिन बी 12 का भी एक बेहतरीन सोर्स है? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. विटामिन बी 12 हमारे शरीर को लिए बेहद जरूर माना जाता है. इसकी कमी से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे, शरीर में थकान, कमजोरी, मानसिक भ्रम, तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं और एनीमिया आदि. वैसे तो जब भी विटामिन बी 12 की बात आती है नॉनवेज का नाम सबसे पहले लिया जाता है. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो जीरा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है.

कैसे करें जीरे का सेवन- (How To Consume Cumin Seeds)

जीरा, को वैज्ञानिक रूप से Cuminum cyminum के नाम से जाना जाता है. इसमें विटामिन बी 12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए आप जीरा को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. आप जीरे को पीसकर या जीरे के पाउडर को हल्दी, दही, या सूप में डालकर खा सकते हैं. इसके अलावा सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन भी कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- खून की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों को करें डाइट में शामिल, तेजी से बढ़ेगा शरीर में Hemoglobin का लेवल

IBS ka Ilaj: कब्ज का इलाज | पेट की गैस को कैसे भगाएं? | Kabj Dur Karne Ke Upay | Reduce Stomach Gas| Watch Video

जीरा से होने वाले लाभ- (Health Benefits of Cumin)

जीरा को पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद गुण पाचन तंत्र को बेहतर रख कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं. अगर आप रोजाना जीरे के पानी का सेवन करते हैं तो इससे वजन को कम करने में भी मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं ये शरीर की सूजन को कम करने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है.

लंग कैंसर और टीवी में कैसे अंतर करें, कौन से लक्षणों पर रखें नजर? डॉक्टर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeera Ke Fayde, Cumin Seeds For Vitamin B12 Deficiency, Vitamin B12 Ki Kami Dur Karne Ke Liye Jeera Kaise Khaye, Vitamin B12 Symtoms, Vitamin B12 Rich Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com