विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2022

इस मजेदार खाने के साथ करीना कपूर ने एंजॉय किया अपना सनडे देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटिज में से एक हैं.

Also Read in
इस मजेदार खाने के साथ करीना कपूर ने एंजॉय किया अपना सनडे देखें तस्वीरें
  • करीना कपूर इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटिज में से एक हैं.
  • फोटो.शेयरिंग ऐप पर उनके लगभग 10 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
  • सनडे को सैफ और करीना पिज्जा का मजा लेते दिखें.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटिज में से एक हैं. फोटो.शेयरिंग ऐप पर उनके लगभग 10 मिलियन फॉलोअर्स हैं जिनको वह अपने जिम सेशन, फैमली लाइफ, डाइट के अलावा भी कई अन्य चीजों के  साथ उनको एंटरटेन करती रहती हैं. लेकिन जिस चीज का हम सबसे ज्यादा मजा लेते हैं, वह हैं इंल्डजेंस की स्टोरीज. अक्सर उन्हें बहन करिश्मा कपूर और दोस्त मलाइका और अमृता अरोड़ा के साथ स्वादिष्ट भोजन खाते हुए देखते हैं. खासतौर से रविवार के दिन, वह बहुत  ज्यादा एक्साइटिड हो जाती हैं. और हमने उन्हें और करिश्मा को बिरयानी, डोसा, पेनकेक्स और बहुत सी चीजें खाते हुए देखा है. लेकिन यह रविवार कुछ अलग ही लग रहा था, यह सब परिवार, प्यार और मील के बारे में था.

वीकेंड इंल्डजेंस के लिए घर पर कैसे बनाएं मसाला मूंग दाल पूरी- Video Inside

इंस्टाग्राम पर डेली लाइफ की झलकियों को शेयर करने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए, करीना ने दो स्टोरिज पोस्ट की, जिसमें पति सैफ अली खान के साथ उनकी मील डेट्स थी. तस्वीरों में, हम सैफ और करीना को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में एक साथ स्वादिष्ट पिज्जा का मजा लेते हुए देख सकते हैं. हम उन्हें “outstanding meal” के लिए शेफ को धन्यवाद देते हुए भी देख सकते थे. यहां देखेंः

u03hov0g
तस्वीर सेए हम यह बता सकते हैं कि यह एक नेपोलिटियन पिज्जा था, जो ग्रीन्स से भरा हुआ था.  कितना स्वादिष्ट लग रहा है न, इस स्वादिष्ट पिज्जा ने निश्चित रूप से आपके मुंह में पानी ला दिया होगा. अगर आप भी हमारी तरह हैं तो घर पर पिज्जा बनाने और परिवार के साथ मजा लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप एकदम सही जगह हैं , अब बिना किसी देरी के हमारे द्वारा आपके लिए तैयार किए गए पिज्जा की लिस्ट को देखेंः रेसिपीज के लिए यहां क्लिक करें.

इसी लिस्ट में शामिल पिज्जा रेसिपीज को आजमाएं और हमें बताएं कि आपको कौन सी रेसिपी बेस्ट लगी!

इस चिकन टिक्का सैंडविच की कीमत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, यहां जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Instagram, Saif Ali Khan, Pizza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com