विज्ञापन

सलमान खान के साथ रोमांस करेंगी चित्रांगदा सिंह, लेकिन इस एक्ट्रेस के साथ भाईजान ने दी है 900 करोड़ी फिल्म

प्रियंका चोपड़ा से अनुष्का शर्मा और अब चित्रांगदा सिंह तक. सलमान खान के साथ पर्दे पर रोमांस करने वाली लीड एक्ट्रेसेस, जिन्हें दर्शकों ने पसंद किया. 

सलमान खान के साथ रोमांस करेंगी चित्रांगदा सिंह, लेकिन इस एक्ट्रेस के साथ भाईजान ने दी है 900 करोड़ी फिल्म
बैटल ऑफ गलवान में चित्रांगदा सिंह के साथ रोमांस करेंगे सलमान खान
नई दिल्ली:

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. उनका करियर तीन दशकों से भी ज्यादा का रहा है, जिसमें कई सुपरहिट फिल्में, यादगार किरदार और हर पीढ़ी में फैले लाखों फैंस शामिल हैं. मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन..!, जैसी क्लासिक फिल्मों से लेकर वांटेड, दबंग, एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी एक्शन फिल्मों तक, सलमान खान ने हमेशा दर्शकों को याद रहने वाले अभिनय दिए हैं. अपने दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस, खास स्टाइल और पर्दे पर रोमांटिक जोड़ी के लिए पहचाने जाने वाले सलमान खान ने बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, जिसमें माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर का नाम शामिल है. लेकिन आज हम आपको शाहरुख खान की आज के जमाने की उस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने नई एक्ट्रेस के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज किया. 

अनुष्का शर्मा और सलमान खान-नई जोड़ी जिसने दिल जीता

Latest and Breaking News on NDTV

सलमान खान और अनुष्का शर्मा ने 2016 में आई फिल्म सुल्तान में साथ काम किया, जहां उनकी जोड़ी ने भावनात्मक गहराई और दमदार अभिनय दिखाया. फिल्म में दोनों पहलवानों की भूमिका में नजर आए, जिनके रिश्ते में प्यार, टकराव और सपनों की झलक थी. इस फिल्म ने सलमान के रोमांटिक अंदाज का एक नया रूप दिखाया, वहीं अनुष्का का मजबूत और आत्मनिर्भर किरदार इस जोड़ी को ताजगी देता नजर आया. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 90 करोड़ के बजट में 623.33 करोड़ की कमाई हासिल की. 

ये भी पढ़ें- सलमान खान पर भारी पड़ेंगे अक्षय कुमार, 21 दिन पहले आए टीवी शो से मिला बड़ा फायदा, अब बनेंगे नंबर वन होस्ट!

करीना कपूर के साथ दी 900 करोड़ फिल्म

सलमान खान ने करिश्मा कपूर के अलावा करीना कपूर के साथ भी कई फिल्मों में काम किया, जिसमें मी एंड मिसेज खन्ना, क्योंकि, बॉडीगार्ड और कुर्बान जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. लेकिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की बात करें तो करीना कपूर के साथ सलमान खान की बजरंगी भाईजान है, जिसने 75 करोड़ के बजट में 918.18 करोड़ की कमाई हासिल की थी. 

कैटरीना कैफ के साथ हिट है जोड़ी

सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी हिट है, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों 7-8 फिल्मों में नजर आ चुके हैं. जबकि दोनों कई फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं. वहीं कमाई करने वाली फिल्म की बात करें तो 2017 में आई टाइगर जिंदा है ने 130  करोड़ के बजट में 564 करोड़ की कमाई हासिल की थी.  

ये भी पढ़ें- सलमान खान की राह पर भतीजे अरहान खान, बोले- 'वैलेंटाइन डे से मेरा क्या लेना देना', मम्मी मलाइका अरोड़ा ने दिया रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान की दमदार केमिस्ट्री

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के साथ सलमान खान की जोड़ी उनकी सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है. दोनों ने मुझसे शादी करोगी और सलाम-ए-इश्क जैसी फिल्मों में साथ काम किया. उनकी चुलबुली नोकझोंक, शानदार तालमेल और सहज अभिनय ने उन्हें फैंस की पसंदीदा जोड़ी बना दिया. हालांकि बॉक्स ऑफिस की बात करें तो मुझसे शादी करोगी ने 15 करोड़ के बजट में 56 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि सलाम ए इश्क एक मल्टी स्टाररर फिल्म भी, जिसने 43 करोड़ के बजट में केवल 51.96 करोड़ का कलेक्शन किया था.

चित्रांगदा सिंह के साथ जमेगी सलमान खान की जोड़ी

सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हीरोइनों की लिस्ट में चित्रांगदा सिंह का नाम भी जुड़ गया है. वह सलमान खान के साथ बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगी, जिससे सलमान की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक दुनिया में एक नई ऊर्जा आई है. फिल्म के गाने मातृभूमि और मैं हूं में चित्रांगदा के साथ सलमान की जोड़ी को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है. फैंस यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि यह नई जोड़ी पर्दे पर कैसी केमिस्ट्री दिखाती है. वहीं कलेक्शन के मामले में देखना होगा कितनी कमाई हासिल करती है. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें- सलमान खान ने वैलेंटाइन डे पर दिया फैंस को तोहफा, बैटल ऑफ गलवान का रोमांटिक गाना मैं हू किया रिलीज, फैंस बोले- चार्टबस्टर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com