विज्ञापन

कच्चे केले के छिलके से बनाएं ऐसी टेस्टी चटनी की इसे चखने वाले मांगेंगे दोबारा

रोज़-रोज़ धनिया, टमाटर, कच्चे आम और पुदीने की चटनी खा कर हो गए हैं बोर, तो इस बार ट्राई करें कच्चे केले के छिलके की चटनी.

कच्चे केले के छिलके से बनाएं ऐसी टेस्टी चटनी की इसे चखने वाले मांगेंगे दोबारा
Kachhe kele ke chilke ki chutney
Instagram

कच्चे केले की सब्जी बनाने के बाद अक्सर लोग केले के हरे छिलके फेंक देते हैं. पर क्या आपको पता है की इन छिलकों को इस्तेमाल में भी लाया जा सकता है. जी हां, अपने सही सुना है, केले के इन हरे छिलकों से आप स्वादिष्ट चटनी भी बना सकते हैं. इस चटनी की खासियत यह है की इससे खाने की बर्बादी कम होती है. कच्चे केले का छिलका फाइबर से भरपूर होता है, जबकि इसके गूदे में एनर्जी देने वाला स्टार्च पाया जाता है.

चटनी बनाने के लिए सामग्री-

2 कच्चे केले के छिलके
2-3 हरी मिर्च 
4-5 लहसुन की कलियां
2 बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली 
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच तेल 
नमक स्वादानुसार 

तड़के के लिए,
1  छोटा चम्मच तेल 
1/2 छोटा चम्मच राई
6-8 करी पत्ते 
1 चुटकी हींग 

चटनी बनाने की विधि-

  1. सबसे पहले कच्चे केले के छिलकों को अच्छी तरह धो लें और छोटे टुकड़ो में काट लें.
  2. एक पैन में एक छोटा चम्मच तेल गर्म करें. इसमें केले के छिलके डालकर 5-7 मिनट तक भून लें, जब तक वे नरम न हो जाएं.
  3. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर 2 मिनट और भूनें. गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.
  4. मिक्सर जार में भुने हुए छिलके, मूंगफली, नमक और नींबू का रस डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और बारीक पीस लें.
  5. एक छोटे पैन में तड़के के लिए तेल गर्म करें. राई, हींग और करी पत्ते डालें. जब राई चटकने लगे तो यह तड़का तैयार चटनी पर डाल दें.

इस स्वादिष्ट चटनी को गरमा-गरम पराठे, डोसा, इडली, चावल या दाल-रोटी के साथ परोस सकते हैं. इसका हल्का तीखा और खट्टा स्वाद खाने को और भी मजेदार बना देता है. अगर आपको थोड़ा स्मोकी फ्लेवर पसंद है तो छिलकों को हल्का सा भूनकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे चटनी का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें- मीठी-रसीली लीची से बनाएं चाट, नोट करें आसान रेसिपी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com