विज्ञापन

Bali में दोस्तों संग छुट्टिया बिता रही जैसमीन भसीन, तस्वीरें शेयर कर बोली मेरी जिंदगी की सबसे बेहतरीन पल

टीवी की चुलबुली एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल से ब्रेक लेकर मी टाइम इन्जॉय किया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं जैस्मिन की इन वेकेशन फोटोज और चुलबुले अंदाज को देख फैंस दीवाने हो गए हैं.

Bali में दोस्तों संग छुट्टिया बिता रही जैसमीन भसीन, तस्वीरें शेयर कर बोली मेरी जिंदगी की सबसे बेहतरीन पल
jasmine bhasin
instagram

टीवी इंडस्ट्री की सबसे चुलबुली और दिलकश एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं.अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली जैस्मिन अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल से थोड़ा ब्रेक लेकर सुकून के पल बिताने निकल पड़ी हैं.

 वर्कहोलिक जैस्मिन दोस्तों के साथ छुट्टियों में हुई बिजी

स्क्रीन पर अपनी क्यूट स्माइल से सबको अपना दीवाना बनाने वाली इस 'बबली गर्ल' ने हाल ही में अपने वेकेशन से कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं. वर्कहोलिक जैस्मिन ने अपने हेक्टिक रूटीन से टाइम निकालकर खुद को 'मी टाइम' देने का फैसला किया, और अब उनकी ये ब्यूटीफुल और नेटर लवर वेकेशन वाइब्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही .

इंस्टाग्राम पर शेयर की वेकेशन पिक

जैसमीन ने खुद इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर शेयर की है.  साथ ही लिखा है कि 10 स्लाइड्स में अनगिनत यादें ❤️.मेरी जिंदगी की सबसे बेहतरीन छुट्टी. 

तस्वीरों में दिखा रिलैक्सिंग और बेफिक्र अंदाज 

तस्वीरों में जैस्मिन का रिलैक्सिंग और बेफिक्र अंदाज साफ झलक रहा है. कभी समंदर किनारे चिल करते हुए तो कभी नेचर के बीच पोज देते हुए, जैस्मिन की एक-एक फोटो पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट सेक्शन में तारीफों का तांता लग गया है-कोई उन्हें 'क्वीन' बता रहा है तो कोई उनकी सादगी का कायल हो रहा है.

ब्रेक के बाद जैसमीन का नया अंदाज

वैसे, काम की बात करें तो जैस्मिन अपने बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त चल रही थीं. वही फैंस उनकी और अली गोनी की शादी का भी ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे है.  इस छोटे से ब्रेक के बाद अब फैंस को उम्मीद है कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस फिर से फुल एनर्जी के साथ स्क्रीन पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasmin Bhasin, Tv News, Bollywood Gossip, Bolly Wood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com