विज्ञापन

गर्मी और मानसून के मौसम में पिएं जामुन और ओट्स से बनी हेल्दी और टेस्टी स्मूदी, फटाफट नोट करें रेसिपी

अगर गर्मियों और मानसून के मौसम में आप कुछ हेल्दी और नई ड्रिंक पीना चाहते हैं तो आप जामुन ओट्स स्मूदी ट्राई कर सकते हैं.

गर्मी और मानसून के मौसम में पिएं जामुन और ओट्स से बनी हेल्दी और टेस्टी स्मूदी, फटाफट नोट करें रेसिपी
Jamun Oats Smoothie
Instagram

गर्मी और मानसून के मौसम में जामुन का इंतजार कई लोग बेसब्री से करते हैं. इसका अनोखा स्वाद और गहरा बैंगनी रंग इसे दूसरे फलों से अलग बनाता है. आमतौर पर लोग जामुन को नमक लगाकर खाते हैं, लेकिन अगर आप इसे एक नए अंदाज में एंजॉय करना चाहते हैं, तो जामुन ओट्स स्मूदी जरूर ट्राई करें. यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह व्यस्त सुबहों के लिए भी एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

जामुन ओट्स स्मूदी बनाने के लिए सामग्री-

  • 1 कप ताजे जामुन (बीज निकालकर)
  • 3 बड़े चम्मच ओट्स
  • 1 कप ठंडा दूध
  • 1 छोटा केला
  • 1 से 2 चम्मच शहद
  • 3 से 4 बर्फ के टुकड़े

कैसे बनाएं जामुन ओट्स स्मूदी?

  1. सबसे पहले ओट्स को 5 मिनट के लिए दूध में भिगो दें.
  2. अब ब्लेंडर में जामुन, भीगे हुए ओट्स, केला और शहद डालें.
  3. इसमें ठंडा दूध और बर्फ के टुकड़े मिलाएं.
  4. सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक स्मूदी एकदम स्मूद न हो जाए.
  5. तैयार स्मूदी को गिलास में निकालें और तुरंत सर्व करें.
  6. स्वाद बढ़ाने के आसान टिप्स
  7. अगर आप स्मूदी को थोड़ा और रिच बनाना चाहते हैं, तो इसमें कुछ भीगे हुए बादाम भी मिला सकते हैं. वहीं हल्का खट्टा स्वाद पसंद करने वाले लोग इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की भी डाल सकते हैं.

अगली बार जब घर में जामुन आएं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें और परिवार के साथ इसका मजा लें.

यह भी पढ़ें- बिना चावल के बनाएं ये खास खीर, इस बार ट्राई करें सेब की खीर की ये आसान रेसिपी

लेखक के बारे में
img
रुचि पंत
कंटेंट एसोसिएट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamun Recipes Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com