Food Hacks In Hindi: त्योहारों का सीजन आ चुका है और भारतीय घरों में तीज-त्योहार बिना मिठाईयों के पूरा नहीं हो सकता है. शुरुआत राखी से हुई और मिठाइयों का डिब्बा फ्रीज में सज गया. चाशनी वाली मिठाई के डिब्बे से मिठाई तो गायब हो जाती है लेकिन चाशनी ज्यों का त्यों पड़ी रहती है. चाशनी का इस्तेमाल कैसे करें और क्या नहीं इस असमंजस में महीनों तक चाशनी का डिब्बा फ्रीज में रहता है. अंत में कुछ भी नहीं सूझने पर चाशनी को फेंकना ही पड़ता है. लेकिन आज हम आपको बची हुई चाशनी का बेहतरीन इस्तेमाल बताने जा रहे हैं. गुलाब जामुन की चाशनी को दूसरी रेसिपी में आप आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं.
गुलाब जामुन की चाशनी को ऐसे करें रियूज (How to reuse Gulab Jamun syrup)
1. पैन केक-
नाश्ते के लिए सबसे बेस्ट रेसिपी में से एक पैन केक बनाने के लिए गुलाब जामुन की बची हुई चाशनी का इस्तेमाल किया जा सकता है. पैन केक का बैटर तैयार करने के लिए मैदा और दूध के अलावा चीनी की जगह बची हुई चाशनी का इस्तेमाल करें.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली नमक, ऐसे करें असली और नकली नमक की पहचान

2. शक्कर पारे-
वैसे तो शक्कर पारे आमतौर पर होली या दीवाली के मौके पर बनाया जाता है लेकिन अगर आप चाहे तो बची हुई चाशनी का सदुपयोग करते हुए शक्कर पारे बना सकते हैं.
3. हलवा-
हलवा तो हर घर में कभी भी बनाया जाता है, इसके लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है. मूंग दाल, सूजी, बेसन, आटा से लेकर आलू तक के हलवा में चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. किसी भी हलवे में आप गुलाब जामुन की चाशनी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. शरबत-
गुलाब जामुन की चाशनी का इस्तेमाल आप शरबत बनाने के लिए कर सकते हैं. चाशनी में पानी और नींबू का रस मिलाकर आप शरबत बना सकते हैं.
5. मीठी बूंदी-
अगर आपको और फैमिली मेंबर्स को मीठी बूंदी का स्वाद भाता है तो आप गुलाब जामुन की बची हुई चाशनी से यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. पहले घर में बूंदी तैयार कर लें और फिर उसे चाशनी में डुबोकर थोड़ी देर छोड़ दें. जब बूंदी के अंदर चाशनी भर जाएगी तब आप मीठी बूंदी का आनंद ले सकते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं