विज्ञापन

फर्श से तेल कैसे साफ करें? आटा मिनटों में दूर करेगा चिपचिपाहट

किचन में तेल गिर जाए या कपड़ों पर ऑयल का दाग लग जाए, तो आटा और टैल्कम पाउडर की मदद से मिनटों में पाएं छुटकारा. जानें आसान घरेलू उपाय.

फर्श से तेल कैसे साफ करें? आटा मिनटों में दूर करेगा चिपचिपाहट
फर्श से तेल साफ करने के सबसे अच्छे तरीके क्या हैं?
NDTV

किचन में काम करते-करते कभी हाथ से तेल की शीशी छूट जाए या काउंटर पर थोड़ा-सा भी तेल फैल जाए, तो पूरा मूड खराब हो जाता है. पोंछे से साफ करो तो चिकनाई फैल जाती है, साबुन-पानी लगाओ तो फिसलने का डर रहता है और कपड़े का पोंछा अलग से बर्बाद होता है. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर अब ऐसा हुआ, तो घबराने या फालतू मेहनत करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आपके किचन और घर में ही रखी दो चीजें इस चिकनाई को चुटकियों में गायब कर सकती हैं.

अगर फर्श पर तेल गिर जाए तो क्या करें?

आटा या चोकर छिड़कें: जहां भी तेल गिरा है, उस पर तुरंत थोड़ा-सा गेहूं का आटा डाल दें. अगर आटे में चोकर ज्यादा हो, तो यह और भी तेजी से काम करता है.

हल्के हाथ से फैलाएं: आटे को तेल के ऊपर थोड़ा फैला दें. आटा सारा तेल खुद में सोख लेगा और थोड़ी ही देर में गाढ़ा या सूखे मलबे जैसा बन जाएगा.

इकट्टा करके उठा लें: जब आटा सारा तेल सोख ले, तो उसे हाथ या झाड़ू से एक जगह समेटकर कूड़ेदान में फेंक दें.

आखिरी सफाई: अब एक सूखे टिश्यू पेपर या सूती कपड़े से उस जगह को पोंछ लें. जमीन बिना किसी चिकनाई और मेहनत के एकदम साफ हो जाएगी. 

किस बात का रखना है ध्यान?

जमीन या किचन काउंटर पर गिरे तेल को कभी भी सीधे कपड़े या पोंछे से न पोंछें. ऐसा करने से तेल साफ होने के बजाय और ज्यादा फैल जाता है.

कपड़ों पर तेल का दाग लगने से कैसे बचाएं?

  • खाना बनाते या खाते वक्त अगर कपड़ों पर तेल की बूंदें गिर जाएं, तो तुरंत पानी से धोने की गलती न करें.
  • जैसे ही कपड़े पर तेल गिरे, उस जगह पर बिना देर किए टैल्कम पाउडर छिड़क दें. पाउडर तेल की पूरी नमी को अपने अंदर खींच लेता है.
  • इसे 5 से 10 मिनट लगा रहने दें, फिर पाउडर को झाड़ लें.
  • इसके बाद कपड़े को नॉर्मल डिटर्जेंट से धो लें दाग का नामो-निशान भी नहीं रहेगा.

इसे भी पढ़ें: बिना अंडे के बनाएं बेकरी जैसा सॉफ्ट फ्रूट केक, पहली बार में ही बनेगा परफेक्ट, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Tips, Oil Stain Removing Tips, Cooking Hacks, Talcum Powder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com