विज्ञापन

Mahashivratri Bel Patra: क्या महाशिवरात्रि व्रत में बेलपत्र खा सकते हैं?

Mahashivratri Bel Patra: बेलपत्र को सिर्फ पूजा के लिए ही नहीं इस्तेमाल किया जाता है. बल्कि इसे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.

Mahashivratri Bel Patra: क्या महाशिवरात्रि व्रत में बेलपत्र खा सकते हैं?
Mahashivratri Bel Patra: बेलपत्र को सेहत का खजाना कहा जाता है.

Mahashivratri 2026 Vrat Recipes: भगवान शिव को सबसे अधिक बेलपत्र प्रिय है. बेलपत्र को शिव की पूजा में विशेष कर उपयोग किया जाता है. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत महत्व है. इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी रविवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पड़ती है. शिव की पूजा में मुख्य रूप से जल, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, बेलपत्र, धतूरा, भांग, चंदन, भस्म, अक्षत और सफेद फूल चढ़ाए जाते हैं.

क्या व्रत में बेलपत्र खा सकते हैं- (Can we eat Belpatra during fasting)

ज्योतिष और धर्म शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग पर चढ़ाए गए बेलपत्र को खाने के संबंध में अलग-अलग मत और मान्यताएं प्रचलित हैं. बेलपत्र का सेवन व्रत में खाया जा सकता है, खासकर महाशिवरात्रि जैसे पर्वों पर शिवलिंग पर चढ़ाए गए बेलपत्र को प्रसाद रूप में ग्रहण करने की परंपरा है.

बेलपत्र के पोषक तत्व- (Nutrients of Belpatra)

बेलपत्र में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी1 विटामिन बी6 पाए जाते हैं. इसके अलावा बेलपत्र में कैल्शियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को सेहतमंद रखने में मददगार हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बेलपत्र खाने के फायदे- (Bael Patra Khane Ke Fayde)

1. पाचन- 

बेलपत्र में मौजूद फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गैस, कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं और आंतों को साफ करते हैं.

2. डायबिटीज- 

खाली पेट बेलपत्र खाने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है. 

3. इम्यूनिटी- 

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण बेलपत्र इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. 

4. डिटॉक्सिफिकेशन- 

खाली पेट बेलपत्र खाने से शरीर से विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: नाश्ते में सिर्फ 5 मिनट में बनाएं राजस्थानी दूध फिन्नी, नोट करें रेसिपी

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Is Bel Patra Eat In Mahashivratri Fast, Bel Patra Khane Ke Fayde, Bel Patra Ke Upaye, Bel Patra Ke Niyam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com