विज्ञापन

भारत की गली-गली में होता है ये पेड़, डायबिटीज से लेकर Hypertension तक कई रोगों में रामबाण हैं पत्ते, वैज्ञानिक भी मान गए, स्टडी में खुलासा

Bel Patra Ke Fayde In Hindi: रिसर्चगेट द्वारा की गई एक रिसर्च "बेल पत्र: आयुर्वेदिक औषधीय महत्व वाला एक पौधा" में भी बताया गया है, कि अगर इसका सेवन रोजाना किया जाए, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है.

भारत की गली-गली में होता है ये पेड़, डायबिटीज से लेकर Hypertension तक कई रोगों में रामबाण हैं पत्ते, वैज्ञानिक भी मान गए, स्टडी में खुलासा
Which disease is cured by bael?

Bel Patra Ke Fayde In Hindi: आयुर्वेद के एक्सपर्ट्स की माने तो बेलपत्र किडनी और लीवर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन क्या आपको पता है, इसमें पाए जाने वाले गुण डायबिटीज और उच्च रक्तचाप में भी फायदेमंद हैं. बेलपत्र को सिर्फ पूजा में ही नहीं, सेहत के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. रिसर्चगेट द्वारा की गई एक रिसर्च "बेल पत्र: आयुर्वेदिक औषधीय महत्व वाला एक पौधा" में भी बताया गया है, कि अगर इसका सेवन रोजाना किया जाए, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

बेलपत्र के पत्ते खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

डायबिटीज: डायबिटीज के मरीजों को कई चीजों को खाने की मनाही होती है, लेकिन जब बात बेलपत्र की आती है, तो ऐसा कहा जाता है, इसके सेवन से शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. अगर आप इसे सुबह खाली पेट खाते हैं, तो टाइप 2 डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

हाई ब्लड प्रेशर: आज के समय में ज्यादातर लोग हाई बीपी किन समस्या का शिकार है, लेकिन इससे राहत पाने के लिए दवाई नहीं एक बार खाली पेट बेलपत्र खाने को खाकर देखें. इसमें मौजूद गुण नसों की सूजन को कम करने और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

लिवर: शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर लिवर और किडनी को साफ रखने में मददगार है बेलपत्र का सेवन. जो लोग लिवर या किडनी की समस्या से पीड़ित हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं, उनके लिए नियमित रूप से इसका सेवन लाभदायक माना जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इम्यूनिटी: बेलपत्र एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में बेहद मददगार साबित हो सकता है. अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं और बीमारियों से शरीर को दूर रखना चाहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं. 

बेलपत्र की तासीर कैसी होती है? 

बेलपत्र की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाती है. गर्मियों में इसके सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है.

कैसे करें बेलपत्र का सेवन?

बेलपत्र को आप कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. आप इसे धोकर ऐसे ही चबाकर खा सकते हैं. इसके अलावा इसकी चाय या काढ़ा बना कर पी सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: स्वाद-स्वाद में ज्यादा गुजिया खा ली, इन 4 घरेलू नुस्खों की मदद से पेट को दें आराम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com