Instant Papad Recipe: होली पर कई घरों में सभी तरह के पकवानों के साथ पापड़ भी खूब खाए जाते हैं. खाने में कंच्री ये पापड़ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इनको बनाने में काफी मेहनत भी करनी पड़ती है. इसको बनाने के लिए आपको चीजों की तैयारी करनी होती है उसके बाद पापड़ को बनाकर धूप में कई दिनों तक सुखाना पड़ता है जिससे वो अच्छे से सूख जाएं. लेकिन एक वर्किंग वुमेन के लिए पापड़ों को घर पर बनाना एक अलग ही टॉस्क होता है. ऐसे में अगर अगर आप भी एक वर्किंग वुमेन हैं तो घर पर पापड़ बनाना चाहती हैं तो आज हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेर करेंगे जिसकी मदद से आप को पापड़ को सुखाने के लिए धूप की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप एक ही दिन में इन पापड़ों को बनाकर स्टोर कर के रख सकती हैं. आइए जानते हैं इंस्टेंट पापड़ बनाने की रेसिपी.
इंस्टेंट चावल के पापड़ कैसे बनाएं ( बिना धूप में सुखाए पापड़ बनाने की रेसिपी)
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
सामग्री
- पानी 2 कप
- चावल का आटा 1 कप
- हींग चुटकी भर
- नमक स्वादानुसार
- जीरा 1 छोटा चम्मच
रेसिपी
चावल के पापड़ बनाना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले 2 कप पानी को एक पैन में उबलने के लिए रख दें. इसके बाद इस पानी में स्वादानुसार नमक, 1 चुटकी हींग और 1 छोटा चम्मच जीरा डालकर पानी को उबलने दें. जब पानी में अच्छी तरह से उबाल आ जाए तो इसमें धीरे-धीरे 1 कप चावल का आटा डालकर इसे लगातार चलाते रहें. ध्यान रखें की चावल का आटा डालते समय उसमें गुठलियां न बनें. धीरे-धीरे पानी का एक गाढ़ा मिश्रण बनकर तैयार हो जाएगा. अब इसे आंच से उतारकर हल्का ठंडा होने के लिए रख दें. अब इन पापड़ के पेस्ट को हल्के गीले हाथों से लोइयां बनाएं और चम्मच की मदद से प्लास्टिक पर फैलाएं. आप चाहें तो पापड़ बनाने वाली मशीन से भी इन पापड़ों को बनाकर तैयार कर सकते हैं. ये पापड़ तेज धूप के साथ पंखे की हवा के नीचे भी सूख सकते हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं