Atta Cheela Recipe in Hindi: वर्किंग हैं और सुबह के समय ज्यादा समय नहीं है आपके पास के कि आप ज्यादा समय किचन में दें. क्योंकि वर्किंग डे में हर किसी को ऑफिस जाने की जल्दी होती है. ऐसे में ब्रेकफास्ट (Breakfast) में ऐसा क्या बनाया जाए जो हेल्दी भी हो और क्विक (Healthy And Quick Nashta) भी. तो अगर आप भी ऐसे ही ब्रेकफास्ट की तलाश में है, जो कम समय में पोषण से भरपूर हो और आपके बच्चों को भी पसंद आए तो आप आटे से इस डिश को तैयार कर सकते हैं. इतना ही नहीं इसे और पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें हरी सब्जियों को एड कर सकते हैं. आटे को प्रोटीन और फाइबर से भरपूर माना जाता है. तो वहीं सब्जियां आवश्यक खनिज और विटामिन से भरपूर होती हैं. तो चलिए देरी किस बात की रेसिपी पर चलते हैं.
नाश्ते में कैसे बनाएं आटे का चीला- How To Make Atta Cheela Recipe:
सामग्री-
- आटा
- नमक
- दही
- हल्दी
- अजवायन
- अदरक
- शिमला मिर्च
- हरी मिर्च
- तेल
ये भी पढें- Kala Chana Recipes: कुछ चटपटा और स्पाइसी खाने का है मन, तो स्वाद और सेहत से भरपूर काले चने से तैयार ये डिशेज
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

ये भी पढें- Healthy Breakfast Recipes: नाश्ते में शामिल करें ये 6 हेल्दी रेसिपीज, सेहत के साथ दिल भी रहेगा दुरुस्त
विधि-
- आटे का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक कप आटा लेना है.
- इस आटे में नमक, हल्दी और दही डालकर अच्छे से मिलाएं.
- इसके बाद पानी डालकर इसका स्मूद बैटर तैयार कर लें.
- बैटर तैयार हो जाए तो अजवायन, अदरक, हरी मिर्च और सभी सब्जियां डाल कर मिला लें.
- इसके बाद तवे को गैस पर रखकर गर्म करें.
- गर्म तवे में हल्का सा तेल लगा दें.
- अब तवे पर बड़ी चम्मच की मदद से बैटर डालें और चिला बना लें.
- दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.
- चिला को प्लेट में निकाल कर अपनी पसंद की चटनी या कैचअप के साथ सर्व करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं