- पालक को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है.
- पालक दाल भारतीय घरों में बनने वाली सबसे आम रेसिपीज में से एक है.
- दाल और पालक के कॉम्बिनेशन से बनने वाली यह एकदम बेस्ट रेसिपी है.
सर्दी में बनाएं जाने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों की कोई कमी नहीं है. इस मौसम में अनगिनत हरी सब्जियां मौजूद होती हैं जिनको खाने का अपना अलग स्वाद और फायदे हैं. पालक इस मौसम की बेहतरीन सब्जियों में से एक हैं जिसे पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है. पालक आलू, पालक कढ़ी, पालक का साग और पालक पनीर ऐसे अनेक व्यंजन हैं जिनका हम लुत्फ उठा सकते हैं. इन सब में पालक दाल भारतीय घरों में बनने वाली सबसे आम और लाजवाब रेसिपीज में से एक है. दाल और पालक के कॉम्बिनेशन से बनाई जाने वाली टेस्ट और हेल्थ दोनों के लिहाज से एकदम बेस्ट रेसिपी है. वहीं जिन लोगों को यह डिश बोरिंग लगती है उन्हें बता दें कि यह ढाबा स्टाइल तड़का चना दाल पालक बेहद ही पसंद आने वाली हैं.
Kitchen Tips: बर्तनों की चिकनाई साफ करने के लिए आजमाएं ये टिप्स
आमतौर पर घरों में पालक दाल बनाने के लिए हरी मूंग दाल का उपयोग किया जाता है. ढाबा स्टाइल रेसिपी होने की वजह से इस रेसिपी में चना दाल का इस्तेमाल किया गया है. चना दाल जहां प्रोटीन का अच्छा स्रोत है तो पालक शामिल होने से इसमें विटामिन ए, आयरन और फोलेट की मात्रा बढ़ जाती है. तड़का चना दाल पालक की इस खास रेसिपी को यूट्यूबर शेफ पारुल ने अपने यूट्यूब चैनल कुक विद पारुल पर पोस्ट किया है. चना दाल इस सब्जी में अच्छी बाइंडिंग देती है. इसे आप चावल या रोटी के साथ पेयर करेंगे तो यह खाने में काफी स्वादिष्ट लगती हैं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
कैसे बनाएं ढाबा स्टाइल चना दाल पालक | तड़का चना दाल पालक रेसिपी:
तड़का दाल पालक बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को साफ कर लें और पानी से धोकर कम से कम घंटे के लिए भिगो दें. इतनी देर पालक को बारीक काट लें. अब दाल को एक प्रेशर कुकर में डाल दें. इसमें दालचीनी, लौंग, तेजपत्ता, बड़ी इलाइची के साथ हींग, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें. ढक्कन लगाएं और 2 से 3 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
एक कढ़ाही में देसी घी के साथ थोड़ा सा तेल डालकर गरम कर लें, इसमें जीरा डालकर चटकने दें. कटी हुई प्याज को कुछ सेकेंड भुनें. इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें, अब कश्मीरी लाल मिर्च डालकर मिलाएं, कुछ देर बाद बारीक कटा टमाटर डालें और थोड़ा सा नमक डालें मिक्स करें. ढक्कन लगाकर इसे कुछ सेकेंड पकने दें.
टमाटर नरम होने के बाद इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और कसूरी मेथी डालकर मिलाएं. इस स्टेज पर पालकर डालकर मसालों के साथ मिलाते हुए भूनें. याद रहे इसमें पानी न डालें, क्योंकि पालक काफी पानी छोड़ती है और इसे ढककर कुछ देर पकाएं. यहां पर एक करछी दाल दाल डालें और मैश करते हुए पालक के साथ मिक्स कर लें.
अब सारी दाल को इसमें डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब एक तड़का तैयार करने के एक गैस पर एक पैन रखें उसमें देसी घी गरम करें. इसमें जीरा, लहसुन, जूलियन अदरक और लंबाई में कटी हरी मिर्च गैस को बंद करें और दो साबुत लालमिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च सभी चीजों को मिलाएं और तैयार डिश पर डालकर ढक्कन लगा दें. आपकी ढाबा स्टाइल तड़का चना दाल पालक सर्व करने के लिए तैयार हैं.
Khajoor Ka Doodh: सर्दी में खजूर का दूध पीने के क्या हैं फायदे, कैसे करें इसे तैयार
पूरा रेसिपी वीडियो यहां देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं