- समोसा एक फेवरेट स्ट्रीट फूड हैं.
- इसे आपको कई वर्जन देखने को मिलते हैं.
- पास्ता समोसा एक यूनिक वर्जन हैं.
समोसा भारत के उन स्ट्रीट फूड्स में से एक है जो सभी का फेवरेट है. वैसे तो समोसा हर शहर के हर नुक्कड़ पर आसानी से मिल जाता है. इसकी लोकप्रियता के चलते आपको इसके कई वर्जन देखने को मिलते हैं, जिन्हें लोग पसंद भी करते हैं. कुरकुरा और चटपटा समोसा किसी भी टाइम के लिए एकदम परफेक्ट हैं. वहीं कोरोनावायरस के चलते लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर नहीं निकलते हैं और इसी वजह से अपनी फेवरेट चीजों का मजा घर बनाकर ही लेने लगे हैं. अगर आपको समोसा बहुत पसंद है, तो इसे आप घर पर क्यों नहीं बनाते. हमने यहां पर कुछ यूनिक समोसा रेसिपीज को एक लिस्ट में शामिल किया है जो हर किसी को खूब पसंद आएंगी. चलिए डालते हैं एक नजर इन समोसा रेसिपीज पर:
Protein-Rich Diet: रेगुलर पराठा खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई यह स्वादिष्ट एग पराठा(Recipe Inside)
यहां देखें पांच बेहतरीन समोसा रेसिपीज
पंजाबी समोसा
जैसाकि हम सभी जानते हैं कि पंजाबी खाना काफी मसालेदार और स्पाइसी होता है. इसी तरह इस समोसा रेसिपी में भी मसालों का बढ़िया स्वाद मिलता है. जो लोग स्पाइसी खाने के शौकीन हैैं उन्हें यह रेसिपी पसंद आएगी.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?

गुजराती समोसा
इसमें मटर की फीलिंग होती है, साथ ही चीनी और नींबू के रस की वजह से इस रेसिपी में आपको हल्का खट्टा मीठा स्वाद मिलेगा. कुछ डिफरेंट ट्राई करने के लिए यह बढ़िया विकल्प है.
बेक्ड पनीर समोसा
बेक्ड समोसे का अपना एक अलग स्वाद है जिसमें पनीर की मजेदार फीलिंग होती है. इसे आप टी टाइम से लेकर घर पर होने वाली डिनर पार्टी में भी सर्व कर सकते हैं.
पास्ता समोसा
नूडल्स समोसे का स्वाद तो आपने कई बार चखा होगा. इटैलियन और भारतीय खाने का परफेक्ट कॉम्बिनेशन समोसे में लेकर आए हैं जिसका नाम पास्ता समोसा है. अलग ट्राई करना चाहते हैं तो इस यूनिक पास्ता समोसा को खाएं.
रोज आलू समोसा
अपने नाम की तरह यह समोसा दिखने में भी अलग है. हालांकि, इसकी स्टफिंग में भी आलू के मसालेदार मिश्रण का ही इस्तेमाल किया जाता है. इन समोसों को बनाकर आप लगभग एक महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं.
Easy Recipes: सिर्फ 15 मिनट मेें बनाएं लंच के लिए ये बेहतरीन रेसिपीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं