विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2022

Kolambi Bhaat: महाराष्ट्रीयन खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें कोलंबी भात रेसिपी

Kolambi Bhaat Recipe: महाराष्ट्रीयन व्यंजनों के बारे में सोचें और आपका दिमाग राज्य के पॉपुलर फूड की तरफ जाना शुरू कर देगा. इस राज्य के पास स्पेशल रेसिपीज के अलावा देने के लिए बहुत कुछ है. उनमें से एक बहुत ही यूनिक कोलंबी भात है.

Also Read in
Kolambi Bhaat: महाराष्ट्रीयन खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें कोलंबी भात रेसिपी
Kolambi Bhaat: कोलंबी भात को प्रॉन और चावल के साथ बनाया जाता है.
  • महाराष्ट्र की सभी डिश काफी पॉपुलर.
  • महाराष्ट्र अपने स्ट्रीट फूड के लिए फेमस है.
  • कोलंबी भात एक टेस्टी रेसिपी है.

Kolambi Bhaat Recipe: महाराष्ट्रीयन व्यंजनों के बारे में सोचें और आपका दिमाग राज्य के अविश्वसनीय रूप से कई फ्लेवरफुल रेसिपीज के इर्द-गिर्द भटकना शुरू कर देगा. हमेशा पॉपुलर वड़ा पाव और मिसल पाव से लेकर कई चिकन करी और सीफूड रेसिपी जैसे बॉम्बिल फ्राई और बहुत कुछ, आपको इन डिशेज में कई तरह के वर्जन मिल जाएंगे. चाहे वह वेजिटेरियन के लिए हो या नॉनवेजिटेरियन के लिए. हालांकि, सभी डिश महाराष्ट्र में काफी पॉपुलर और सर्वव्यापी हैं. इस राज्य के पास इन स्पेशल रेसिपीज के अलावा देने के लिए बहुत कुछ है. उनमें से एक बहुत ही यूनिक कोलंबी भात है.

जैसा कि नाम से पता चलता है, 'कोलंबी' का अर्थ है प्रॉन, जबकि 'भात' का अर्थ चावल है. इस रेसिपी में कई तरह के मसालों के साथ प्रॉन और चावल शामिल हैं. प्रॉन पुलाव की तरह , यहां का मसाला बेस पाउडर मसाले और गोदा मसाला के साथ बनाया जाता है जो कि दालचीनी, इलायची, लौंग, तेज पत्ते और नारियल का मिश्रण है, सभी को मसालों को लाइट ब्राउन कलर होने तक रोस्ट किया जाता है. आश्चर्य है कि इसे कैसे बनाया जाए? यहां पढ़ेंः 

कोलंबी भात घर पर कैसे बनाएं | How To Make Kolambi Bhaat At Home:

हम पर भरोसा करें या नहीं, अगर आप सीफूड के शौकीन हैं, तो यह रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए! हमें यकीन है कि यह रेसिपी आपको मदहोश कर देगी. रेसिपी के साथ शुरू करने के लिए, एक बाउल लें, उसमें हल्दी पाउडर और चुटकी भर नमक के साथ प्रॉन डालें.

अब, एक छोटे सॉस पैन में बासमती चावल को पानी के साथ डालें. एक उबाल लेकर 15-20 मिनट तक उबालें जब तक कि सारा पानी सूख न जाए. अब, एक ब्लेंडर में लहसुन और अदरक को पानी के छींटे के साथ डालें और एक महीन गाढ़ा पेस्ट होने तक ब्लेंड करें.

कोलंबी भात की पूरी रेसिपी के लिए, यहां क्लिक करें. 

पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolambi Bhaat Recipe, Kolambi Bhaat, Bhaat Recipe, Kolambi Bhaat Recipe In Hindi, An Authentic Recipe, An Authentic Prawn-Rice Recipe, Sea-Food, कोलंबी भात रेसिपी, Maharashtrian Food, Maharashtrian Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com