How To Manage Diabetes Naturally: डायबिटीज के घरेलू उपचार हम अक्सर तलाशते रहते हैं. डायबिटीज मेलिटस जिसे केवल डायबिटीज के नाम से ज्यादा जाना जाता है भारतीय लोगों के बीच अब काफी आम रोग हो गया है. विश्व स्वास्थय संगठन (WHO) के अनुसार भारत में 31,705,000 डायबिटीज के मरीज हैं और 2030 तक इनकी संख्या 100 फीसदी की दर से बढ़कर 79,441,000 तक पहुंच सकती है. इसमें पेनक्रियाज insulin बनाना या तो बहुत कम कर देता है या फिर बंद ही कर देता है. आज लोगों की जीवनशैली इतनी बदल चुकी है कि इसके चलते कई तरह के रोग पनपने लगे हैं. इन्हीं में से एक है डायबिटीज (Diabetes). Diabetes के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है. ज्यादातर लोग अब हाई कैलोरी वाला खाना खाते हैं और व्यायाम या शारीरिक तौर पर बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं होते. लोग ऐसी दिनचर्या से जुड़ चुके हैं, जिसमें शारीरिक सक्रियता है ही नहीं. लेकिन हमारी डायट में थोड़ा सा बदलाव हमें इस स्थिति से उबार सकता है. खाने के अलावा हमें उन पीने वाले पदार्थों पर भी जोर देना चाहिए जो हमारा ब्लड शुगर लेवल सामान्य रखने में हमारी मदद करे. पीने योग्य पदार्थ का मतलब है हेल्दी जूस और चाय का सेवन ना कि फिज़ वाली ड्रिंक्स और फ्रूट जूस. वैसे तो ब्लड शुगर लेवल सामान्य रखने के लिए पानी सबसे बेहतरीन तरीका है लेकिन और भी कुछ ड्रिंक्स हैं जोकि इस काम में आपकी मदद कर सकती हैं.
डायबिटीज के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे, अपनाए ये 4 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां
डायबिटीज के घरेलू उपचार: 4 ड्रिंक्स जो ब्लड शुगर लेवल को करेंगे कंट्रोल | 4 Drinks To Regulate Blood Sugar Levels
1. डायबिटीज के घरेलू उपचार के लिए लें करेले का जूस
डायबिटीज में करेले का जूस आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. ये आपका ब्लड शुगर लेवल नियमित करने में काफी मददगार होता है. न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. अंजू सूद बताती हैं कि करेले का जूल आपके शरीर में इन्सूलिन को सक्रिय करता है जिससे ब्लड में मौजूद शुगर फैट में नहीं बदल पाता और बॉडी उसका सही इस्तेमाल कर पाती है. शुगर के फैट में न बदलने के कारण वजन कम करने में भी मदद भी मिलती है. सुबह एक गिलास करेले के जूस के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को संतुलित और नियमित करने में काफी सहायता मिलती है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. डायबिटीज के घरेलू उपचार के लिए लें मेथी वॉटर
डायबिटीज की समस्या के प्राकृतिक उपचार के एक और नुस्खे में काम आता है मेथी दाना. एक स्टडी के अनुसार गरम पानी में सोक किए हुए दस ग्राम मेथी दाने का सेवन रोज करने से टॉइप-2 डायबिटीज पर नियंत्रण किया जा सकता है. मेथी दाने का पानी डायबिटिक लोगों के ब्लड शुगर लेवल को भी कम करने में मदद करता है. इसमें फाइबर की मात्रा होने की वजह से यह पाचन क्रिया को धीमा करता है, साथ ही कार्बोहाइड्रेट और शुगर के अवशोषण को भी काबू करता है. (Read- Fenugreek Water For Diabetes: कैसे करें मेथी दाना से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल)
Diabetes: जौ के पानी में मौजूद अघुलनशील फाइबर इसे डायबिटिक लोगों के लिए काफी अहम बनाती है.
यौन शक्ति बढ़ाने के काम आएंगे ये 4 फूड
3. डायबिटीज के घरेलू उपचार के लिए लें जौ का पानी
जौ के पानी में मौजूद अघुलनशील फाइबर इसे डायबिटिक लोगों के लिए काफी अहम बनाती है. ये ब्लड ग्लूकोज लेवल को स्टेबलाइज़ करने में मदद करता है. इसकी एंटीऑक्सीडेंट गुण इसे काफी सारी बीमारियों से लड़ने के लिए सक्षम बनाते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि प्रभावी परिणामों के लिए जौ का मीठा पानी ही पीया जाए.
High Blood Pressure: क्या हाई बीपी के मरीज आलू खा सकते हैं? यहां पढ़ें आलू के फायदे और नुकसान
4. डायबिटीज के घरेलू उपचार के लिए लें ग्रीन टी
बीएमसी फार्माकोलोजी में पब्लिश हुई एक स्टडी के अनुसार ग्रीन टी से हेल्दी लोगों के मेटाबॉलिज्म बेहतर हुआ है. इसके अलावा ग्रीन टी से डायबिटीज से ग्रस्त चूहों के ब्लड ग्लूकोज का लेवल भी नीचे आया है. वैसे तो शोधकर्ताओं का मानना है कि ग्रीन टी डायबिटीज को प्रतिबंधित करने में असरदार है लेकिन उनका कहना है कि इसे लेकर अभी और शोध होने बाकी है.
सच या झूठ: क्या डायबिटीज को सचमुच दूर करता है नीम...
इन ड्रिंक्स को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने के साथ-साथ हेल्दी खाएं और शारीरिक रूप से सक्रिय जीवन जीएं. और इनके सेवन से पहले एक बार अपने डायबिटॉलजिस्ट से सलाह जरूर लें.
और खबरों के लिए क्लिक करें.
ये भी पढ़ें-
इस फल का रोजाना सेवन बनाए रखेगा जवां और खूबसूरत
Nutrition Facts: 100 ग्राम आम में होते हैं कितने विटामिन, मिनरल और पोषक तत्व
Calories In Guava: जानें अमरूद में होती हैं कितनी कैलोरी और क्या हैं इसके फायदे
Guava Recipes: ऐसे करें कम कैलोरी वाले अमरूद को अपने खाने में शामिल
डायबिटीज के चलते गवां दी थी आंखों की रोशनी, तो यहां है उम्मीद की किरण...
Calories In Mango Shake: जानिए आपको क्यों पीना चाहिए और क्यों नहीं...
Eggs For Diabetes: क्या डायबिटीज रोगी खा सकते हैं अंडे? यहां है जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
