Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के टिफिन के लिए अगर आपको कुछ टेस्टी और झटपट बनाकर तैयार करना है तो आपके लिए ये टेस्टी वेज चीज सैंडविच बनाना सबसे आसान काम साबित होगा. ये वेज चीज सैंडविच बच्चे को पसंद आएगा और सबसे अच्छी बात है कि ये झटपट बनकर तैयार हो जाता है. ये सैंडविच खाने में टेस्टी और हेल्दी भी है क्योंकि इसमें कई तरह की हरी सब्जियों का भी इस्तेमाल किया जाता है तो आपके बच्चे को टेस्ट के साथ ही पोषक तत्व भी मिलेंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.
वेज चीज सैंडविच बनाने के लिए सामग्री ( Veg Cheese Sandwich Ingredients)
- 4 ब्रेड स्लाइस (व्हाइट या ब्राउन)
- 2 बड़े चम्मच चीज़ (प्रोसेस्ड या मॉज़रेला)
- 1/4 कप गाजर (कद्दूकस किया हुआ)
- 1/4 कप शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/4 कप उबला हुआ मकई (स्वीट कॉर्न)
- 1 चम्मच मेयोनेज़ या मक्खन
- 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 चम्मच पिज्जा सीजनिंग
वेज चीज सैंडविच बनाने की रेसिपी ( Veg Cheese Sandwich Recipe)
एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ गाजर, शिमला मिर्च और उबला हुआ कॉर्न डालें. अब इसमें चीज, मेयोनेज, काली मिर्च, नमक और पिज्जा सीजनिंग मिलाएँ. अब इस स्टफिंग को ब्रेड स्लाइस लगाकर दूसरी ब्रेड से कवर कर लें. अब तवे पर हल्का मक्खन लगाकर सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. अब इनको छोटे ट्रायंगल पीस में काटें और टिफिन में पैक करें.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं